UPPSC Recruitment 2024: असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पद पर निकली है भर्ती, 28 सितंबर से पहले करें अप्लाई, अच्छी सैलरी, जानें डिटेल्स

किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किए कैंडिडेट इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही हिंदी और इंग्लिश में ड्राफ्टिंग का अच्छा अनुभव होना चाहिए।
Telangana District Court Recruitment 2026

UPPSC Assistant Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है।आयोग ने सहायक कुलसचिव (Assistant Registrar) के कुल 38 पदों पर भर्ती निकाली है।इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 28 सितंबर से पहले अप्लाई कर सकते हैं।ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – uppsc.up.nic.in।

UPPSC Recruitment 2024

कुल पद : 38

आयु सीमा : 30 से 45 साल तक के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं।आरक्षित श्रेणी को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

शैक्षिक योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किए कैंडिडेट इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उनको हिंदी और इंग्लिश में ड्राफ्टिंग का अच्छा अनुभव होना चाहिए। किसी गवर्नमेंट या यूनिवर्सिटी ऑफिस में कम से कम 7 साल काम किया हो।आवेदन के साथ कैंडिडेट को अपना एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट भी जमा करना होगा।

वेतनमान : कैंडिडेट्स को पे लेवल 10 के अनुसार सैलरी दी जाएगी। यह ग्रुप बी के पद हैं और इनके लिए कैंडिडेट्स को महीने के 9300 रुपये से लेकर 34800 रुपये तक सैलरी हर महीने दी जाएगी। बहुत से अलाउंस दिए जाएंगे।

आवेदन शुल्क : जरनल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 225 रुपए शुल्क देना होगा। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी, इसके साथ ही एक्स सर्विसमैन कैंडिडेट्स को 105 रुपए शुल्क के रूप में देने होंगे।

चयन प्रक्रिया : सेलेक्शन के लिए कैंडिडेट्स को कई लेवल की परीक्षा देनी होगी इसमें सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी और इसे पास करने वाले इंटरव्यू देंगे। लिखित परीक्षा की तारीख के लिए ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें। लिखित परीक्षा पास कर लेंगे उसके बाद साक्षात्कार देना होगा और दोनों चरण पास करने के बाद ही चयन अंतिम होगा।

आवेदन की आखिरी तारीख : 28 सितंबर 2024

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले अभ्यर्थी UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPPSC असिस्टेंट रजिस्ट्रार भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अभ्यर्थी यहां अपना रजिस्ट्रेशन कराएं, रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • अपना आवेदन पत्र पूरी तरह से भरें और अभ्यर्थी जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
  • अंत में अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें और भविष्य के लिए एक प्रिंट कॉपी अपने पास रख लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews