UPSC ने निकाली 349 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट 12 मार्च तक करें आवेदन, जानें पात्रता और चयन प्रक्रिया

यूपीएससी ने सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। युवाओं के लिए यह अच्छा मौका साबित हो सकता है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
UPSC Recruitment 2026

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने सेंट्रल आर्मड पुलिस फोर्सेस असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://upsc.gov.in या https://upsconline.nic.in/ पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। इससे पहले सभी उम्मीदवारों को पात्रता, चयन प्रक्रिया और वैकेंसी से संबंधित सटीक जानकारी होनी चाहिए। इसके लिए अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

ऑनलाइन एप्लीकेशन पोर्टल पर पंजीकरण करने के बाद यूनिवर्सल रजिस्ट्रेशन नंबर जनरेट होगा, जो यूपीएससी द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं के लिए समान होगा। यूआरएन जीवन में केवल एक बार रजिस्टर किया जा सकता है। हालांकि एप्लीकेशन नंबर परीक्षा पर निर्भर करता है। इसलिए सही जानकारी दर्ज करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस पुरुष उम्मीदवारों को 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं महिलाओं और एससी/एसटी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट प्रदान की गई है।

कितने पद रिक्त?

रिक्त पदों की संख्या कुल 349 है। इस परीक्षा के आधार पर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में 108, सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) में 106, आईटीबीपी में 12, सहस्त्र सीमा बल में 53 और सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) में 70 पदों पर नियुक्ति होगी।

कौन भर सकता है फॉर्म?

उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। जो उम्मीदवार ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर में है और रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। डिस्टेंस लर्निंग/पार्ट टाइम के जरिए प्राप्त डिग्री या पोस्ट ग्रेजुएट या डिप्लोमा को स्वीकार नहीं किया जाएगा। आयु सीमा 1 अगस्त 2026 तक कम से कम 20 साल और अधिकतम 25 साल होनी चाहिए। एससी/एसटी को 5 साल और ओबीसी को 3 साल की छूट मिलेगी।

ऐसे होगा सेलेक्शन 

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट या फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, इंटरव्यू और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा। परीक्षा का आयोजन 19 जुलाई 2026 को होने वाला है। इसमें दो पेपर शामिल होंगे। पेपर-1 का आयोजन सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 तक होगा। वहीं पेपर-2 का आयोजन दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक होगा। इसमें चयनित उम्मीदवारों को अगले चरण में शामिल होने की अनुमति होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews