UPSC CDS 2 और NDA 2 का नोटिफिकेशन जारी, आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, 863 पदों पर होगी भर्ती, जानें डिटेल

यूपीएससी एनडीए/एनए-2 और सीडीएस-2 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 से 4 जून 2024 तक चलेगी।
upsc cms, ies, iss 2024

UPSC CDS 2 And NDA 2:  यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन कंबाइंड डिफेंस सर्विस एग्जामिनेशन-2 और नेशनल डिफेंस एकेडमी/नवल अकादमी एग्जामिनेशन-2 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में यूपीएससी ने नोटिस भी जारी कर दिया है। यूपीएससी एनडीए और सीडीएस परीक्षा के तहत कुल 863 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें से 459 पद सीडीएस और 404 पद एनडीए के लिए रिक्त हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 से 4 जून 2024 तक चलेगी। करेक्शन विंडो 5 जून से लेकर 11 जून तक खुला रहेगा। वहीं परीक्षा का आयोजन 1 सितंबर 2024 को किया जाएगा।

आयु सीमा

एनडीए/एनए-2 पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की जन्म तिथि जन्म तिथि 2 जुलाई 2006 और 1 जुलाई 2009 के बीच होनी चाहिए। सीडीएस आईएमए के लिए अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों की जन्म तिथि 2 जुलाई 2001 से और 1 जुलाई 2006 के बीच में होनी चाहिए। एयर फोर्स के लिए निर्धारित आयु सीमा 20 से लेकर 24 वर्ष होनी चाहिए। डीजीसीए द्वारा जारी कमर्शियल पायलट लाइसेंस प्राप्त उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 26 वर्ष है।

योग्यता

एनडीए एयर फोर्स और नवल विंग के लिए 12वीं पास उम्मीदवारों का फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स विषयों में 12वीं पास होगा अनिवार्य होगा। आर्मी विंग में किसी भी क्षेत्र से 12वीं पास आवेदन कर सकते हैं। आईएमए और ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से डिग्री होना अनिवार्य है। इंडियन नवल अकादमी के लिए उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग में डिग्री होना अनिवार्य है। एयर फोर्स अकादमी के लिए उम्मीदवारों के पास फिजिक्स और गणित के साथ 12वीं और डिग्री या इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

एनडीए/एनए के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये हैं। सीडीएस के लिए 200 रुपये है। महिला और आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए फीस “शून्य” है। परीक्षा पैटर्न, सिलेब्स, योग्यता और अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवारों को अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।

ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले यूपीएससी के ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करें। 
  • एक नया पेज खुलेगा। सबसे पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा
  • ईमेल आईडी, ओटीपी और वेरिफिकेशन कोड दर्ज करके लॉगिन करें।
  • आवेदन पत्र में सारी जानकारी सही-सही भरें।
  • फॉर्म को जमा करें। दस्तावेजों को अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • भविष्य के संदर्भ में आप एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews