UPSC CDS 2 और एनडीए-2 भर्ती पर बड़ी अपडेट, अहम नोटिस जारी, उम्मीदवार 9 जुलाई तक करें ये काम, देखें खबर 

यूपीएससी सीडीएस 2 और एनडीए-2 के लिए करेक्शन विंडो खुलने जा रहा है। एप्लीकेशन फॉर्म में संशोधन का मौका मिलेगा। इससे संबंधित नोटिस जारी किया गया है। 
upsc cds 2025

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सीडीएस-2 और एनडीए/एन-II परीक्षा पर बड़ी अपडेट सामने आई है। महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन जारी हुआ है। करेक्शन पोर्टल की तारीख घोषित हो चुकी है। उम्मीदवार 7 जुलाई से आवेदन पत्र में संशोधन का मौका मिलेगा। यह सुविधा 9 जुलाई तक उपलब्ध रहेगी। इसके बाद कैंडीडेट्स को फॉर्म में सुधार/बदलाव का कोई और मौका नहीं मिलेगा।

सीडीएड-2 परीक्षा के तहत कुल 453 पदों पर भर्ती होगी। वहीं एनडीए/एनए-2 के लिए रिक्त पदों की संख्या 406 है। परीक्षा का आयोजन 14 सितंबर को होने वाला है। बता दें हर साल इन दोनों भर्ती परीक्षाओं का आयोजन साल में दो बार किया जाता है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और मेडिकल परीक्षा के आधार पर होता है। कैंडीडेट्स आवेदन से संबंधित गलतियों को निर्धारित समय के भीतर सुधार सकते हैं।

इन क्षेत्रों में बदलाव की अनुमति 

आयोग सीडीएस और एनडीए फॉर्म के कुछ विवरण में ही मोडिफिकेशन की अनुमति देता है। उम्मीदवार का नाम, माता-पिता का नाम, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, जाति प्रमाण पत्र, इनकम सर्टिफिकेट, हस्ताक्षर, अकादेमिक  इनफॉरमेशन, जन्मतिथि जेंडर, कैटेगरी, सब-कैटिगरी जैसी जानकारी में बदलाव कर सकते हैं। फोन नंबर और ईमेल आईडी में भी बदलाव की अनुमति आयोग देता है। करेक्शन विंडो के दौरान सुधार के लिए किसी प्रकार की फीस नहीं लगती।

इन स्टेप्स को करें फॉलो 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • अब “वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR)” के लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉग डिटेल्स दर्ज करके “सबमिट” बटन को दबाएं।
  • स्क्रीन पर यूपीएससी सीडीएस-2/एनडी-एनए-2 का एप्लीकेशन फॉर्म नजर आएगा।
  • अब आवेदन पत्र में जरूरी संशोधन करें। इसे सेव करें।
  • संशोधित फॉर्म को जमा करें। भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिन्ट आउट निकालकर भी रख सकते हैं।

यूपीएससी सीडीएस परीक्षा का पैटर्न

यूपीएससी सीडीएस  इंडियन मिलिट्री अकादेमी, इंडियन नेवल अकादमी और एयर फोर्स एकेडमी परीक्षा में 3 सेक्शन शामिल होते हैं। इंग्लिश और जनरल नॉलेज विषय 120-120 अंक का होता है। एलिमेंट्री मैथमेटिक्स 100 अंक का होता है। प्रत्येक विषय  के लिए 2 घंटे का समय उम्मीदवारों को दिया जाता है। ऑफीसर्स ट्रेंनिंग अकादेमी परीक्षा में गणित के प्रश्न नहीं होते हैं। इंग्लिश और जनरल नॉलेज से 100-100 पूछे जाते हैं। सभी में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती होती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews