UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट जारी: 9,085 उम्मीदवार चयनित, अब आगे क्या? जानें डिटेल 

यूपीएससी सीडीएस 2 का रिजल्ट जारी हो चुका है। 9 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है। एग्जाम सितंबर में हुआ था। आइए जानें कैसे परिणाम चेक करें और अब आगे क्या होगा?
upsc cds 2025

यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन ने 9 अक्टूबर को कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज एग्जामिनेशन-2 का परिणाम (UPSC CDS 2 Result 2025) घोषित कर दिया है। जो भी उम्मीदवार सितंबर में आयोजित हुई यूपीएससी सीडीएस परीक्षा में शामिल हुए है, वे आधिकारिक वेबसाइट http://upsc.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आयोग ने पीडीएफ फॉर्म में चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी कि है। इसमें नाम रोल और नंबर दिया गया है। लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

यूपीएससी सीडीएस परीक्षा का आयोजन 14 सितंबर को देशभर के विभिन्न शहरों में तीन शिफ्टों में किया गया था।  कुल 453 पदों पर भर्ती होने वाली है। इंडियन मिलिट्री अकादेमी के लिए में 100, इंडियन नेवल अकादेमी में 26 और इंडियन एयर फोर्स अकादेमी में 32 पद खाली हैं। वहीं ऑफिसर ट्रेनिंग अकादेमी पुरुष के 276 और ऑफीसर ट्रेंनिंग अकादेमी (चेन्नई) महिला में 19 पद खाली हैं। उम्मीदवारों का स्कोर कार्ड के कोर्स के अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद 15 दिनों के भीतर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। जो 30 दिनों तक की अवधि के लिए उपलब्ध रहेंगे।

उम्मीदवार आगे क्या करें?

यह परिणाम प्रोविजनल है। परीक्षा में प्रवेश की शर्तों के मुताबिक उम्मीदवारों को आयु, शैक्षिक योग्यता आदि के समर्थन में मूल प्रमाण पत्र रक्षा मंत्रालय आर्मी की एकीकृत मुख्यालय/आटीजी महानिदेशक को जमा करना होगा। जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा पास है और ओटीए या आईएमए को अपनी पहली पसंद बताया है, उन्हें भर्ती निदेशालय की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। ताकि उन्हें साक्षात्कार के लिए कॉल अप सूचना मिल सके। जिन्होनें पहले से ही रजिस्ट्रेशन कर लिया है, दोबारा यह काम न करें।

लिखित परीक्षा के बाद अगला चरण एसएसबी इंटरव्यू का होगा। इसमें दो चरण शामिल होंगे। स्टेज-1 में स्क्रीनिंग परीक्षा और साइकोलॉजिकल टेस्ट होगा। वहीं स्टेज 2 में ग्रुप टेस्टिंग ऑफिसर्स टेस्ट, पर्सनल इंटरव्यू और कॉन्फ्रेंस शामिल होगा। इंटरव्यू का शेड्यूल जल्द ही जारी होगा। अपडेट के लिए नियमित तौर पर यूपीएससी की वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है। लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को अब इंटरव्यू की तैयारी करनी होगी। इसके बाद मेडिकल परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन होगा।

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ के सेक्शन “कम्बाइन्ड डिफेंस सर्विस एग्जामिनेशन-2 रिजल्ट” के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट का पीडीएफ खुलेगा। यहां अपना नाम और रोल नंबर चेक करें। इसे डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews