यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने सिविल सर्विस परीक्षा इंटरव्यू (UPSC CSE Interview 2025) का शेड्यूल 2 दिसंबर मंगलवार को जारी कर दिया है। 649 उम्मीदवारों के लिए साक्षात्कार की शुरुआत 8 दिसंबर 2025 से होने वाली है। इसका समापन 19 दिसंबर को होगा। शेड्यूल में मेंस में चयनित उम्मीदवार का रोल नंबर, तारीख और इंटरव्यू के सेशन की जानकारी दी गई। ऑफिशियल वेबसाइट http://upsc.gov.in पर जाकर टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएससी ने स्पष्ट किया है कि इंटरव्यू में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को ट्रैवलिंग खर्च का रीइंबर्समेंट दिया जाएगा, जो सिर्फ सेकंड या स्लीपर क्लास के किराए (मेल एक्सप्रेस) तक ही सीमित होगा। कैंडिडेट्स को दोनों तरफ के टिकटों की हार्ड कॉपी या प्रिंट आउट जमा करने होंगे। जिसमें किराए के डिटेल्स के साथ-साथ ता कंट्रीब्यूशन क्लेम फॉर्म भी भरा होना चाहिए।
क्या है रिपोर्टिंग टाइम?
फॉर नॉन सेशन के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 9:00 बजे है। वहीं आफ्टरनून सेशन के लिए रिपोर्टिंग टाइम दोपहर 1:00 बजे निर्धारित की गई है। बाकी कैंडिडेट्स के लिए जल्द ही इंटरव्यू का शेड्यूल जारी किया जाएगा। वहीं एडमिट कार्ड जल्द ही उपलब्ध होंगे। कॉल लेटर के सत्यापन के बाद ही प्रवेश की अनुमति होगी। इसलिए एडमिट कार्ड के साथ जरूरी दस्तावेजों को अपने साथ रख लें। दिशा-निर्देशों का पालन जरूर करें।
ऐसे डाउनलोड करें शेड्यूल
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://upsc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर व्हाट्स न्यू के सेक्शन में जाकर सिविल सर्विसेज मेंस एग्जामिनेशन 2025 इंटरव्यू के लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर पीडीएफ पेज खुलेगा। यहां जरूर दिशा निर्देशों को पढ़ने के बाद अपना रोल नंबर और इंटरव्यू की तारीख और समय को चेक करें।
- फिर इसे डाउनलोड कर लें।
- भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर भी अपने पास रख सकते हैं।
900 से अधिक पदों पर होगी भर्ती
यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा में तीन चरण शामिल होते हैं- प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू। मुख्य परीक्षा का आयोजन 22 से 31 अगस्त के बीच किया गया था। परिणाम 11 नवंबर को घोषित किए गए थे। इसमें 9 पेपर्स शामिल थे। नेगेटिव मार्किंग का कोई भी प्रावधान नहीं था। जनवरी 2025 में जारी नोटिफिकेशन के तहत कुल 979 पदों पर भर्ती होने वाली है।
