21 अगस्त से UPSC CSE मेंस एग्जाम, गाइडलाइंस जारी, उम्मीदवार जरूर रखें इन बातों का ख्याल, जानें डिटेल

 यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 21 से लेकर 30 अगस्त तक आयोजित होगी। आयोग ने अहम नोटिस जारी किया है। जिसका पालन उम्मीदवारों को करना होगा। 
UPSC CSE 2026

यूपीएससी सिविल सर्विस में मुख्य परीक्षा (UPSC CSE Mains 2026) का आयोजन 21 से लेकर 30 सितंबर तक किया जाएगा। इसमें कुल 9 पेपर शामिल होंगे। उम्मीदवार आधिकारिक  वेबसाइट https://upsconline.nic.in/ पर जारी डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें दिए गए दिशानिर्देशों को पढ़ने की सलाह भी दी जाती है। संघ लोक सेवा आयोग ने परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण नोटिस किया है।

आयोग द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर प्रत्येक सेशन के लिए दो हालिया पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ लाने की सलाह दी गई है। यूपीएससी ने कहा कि, ” यदि फेस ऑथेंटिकेशन में कोई दिक्कत या गड़बड़ी या गलती होती है/एडमिट कार्ड में बताए गए ओरिजिनल आईडी प्रूफ को दिखाने में कोई समस्या होती है या फिर कोई भी अप्रत्याशित स्थिति बनती है, तो उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर सुपरवाइजर द्वारा दिए गए घोषणा पत्र को भरना पड़ सकता है, उसे पर अपनी फोटो लगानी पड़ सकती है।”

इन बातों का भी रखें ध्यान

उम्मीदवार प्रवेश पत्र में नाम रोल नंब, रजिस्टर्ड आईडी, फोटोग्राफ, परीक्षा की तारीख, समय, शिफ्ट क्यूआर कोड और परीक्षा केंद्र का नाम इत्यादि जानकारी को अच्छे से चेक कर लें। एडमिट कार्ड के अलावा फोटो आईडेंटिटी कार्ड जरूर रख लें। परीक्षा केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज पर प्रतिबंध होगा, जिसमें मोबाइल, पेजर, स्मार्टवॉच, डिजिटल वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैमरा, पेन ड्राइव, स्टोरेज मीडिया इत्यादि शामिल हैं।

इसके अलावा उम्मीदवार एग्जामिनेशन हॉल में पेन पेंसिल, ब्लैक बॉलप्वाइंट पेन, नॉन प्रोग्रामेबल साइंटिफिक कैलकुलेटर, ट्रांसपेरेंट वॉटर बॉटल और एडमिट कार्ड में निर्देशित चीजों को लेकर जा सकते हैं।  एनालॉग घड़ी पहनने की अनुमति होगी। परीक्षा केंद्र में उम्मीदवारों को किताब, कॉपी या किसी भी लिखित समाग्री के साथ प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।  रफ वर्क के लिए उत्तर पुस्तिका पर भी अलग से जगह प्रदान किया जाएगा।

दो शिफ्टों में होगी परीक्षा 

यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

टाइम टेबल जानें 

  • 21 अगस्त को पहली शिफ्ट में पेपर-1 यानी निबंध लेखन का आयोजन होगा। दूसरी शिफ्ट में कोई परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।
  • 22 अगस्त को पहली शिफ्ट में पेपर-2 (GS-1) और दूसरी शिफ्ट में पेपर 3 (GS-2) का आयोजन किया जाएगा।
  • 23 अगस्त को पहली शिफ्ट में पेपर-4 और दूसरी शिफ्ट में पेपर 5 का आयोजन होगा।
  • 29 अगस्त को पहली शिफ्ट में पेपर-A इंडियन लैंग्वेज और दूसरी शिफ्ट में पेपर-बी इंग्लिश का पेपर आयोजित किया जाएगा।
  • 30 अगस्त को पहली शिफ्ट में पेपर 6 और दूसरी शिफ्ट में पेपर-7 का आयोजन होगा।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews