22 अगस्त से UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा, अभ्यर्थी जरूर रखें इन बातों का ख्याल

यूपीएससी सिविल सेवा मेंस एग्जाम 22 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। एडमिट कार्ड और दिशानिर्देश जारी हो चुके हैं। अभ्यर्थियों को कुछ नियमों का पालन करना होगा। आइए जानें क्या करें और क्या नहीं?
upsc cse 2025

यूपीएससी सिविल सर्विस मुख्य परीक्षा (UPSC CSE Mains 2025) का आयोजन 22 अगस्त से लेकर 31 अगस्त के बीच होने वाला है। 5 दिनों के भीतर कुल 9 पेपर्स की परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा नें चयनित उम्मीदवारों को शामिल होने की अनुमति होगी। यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन ने 14 अगस्त को प्रवेश पत्र के साथ जरूरी गाइडलाइंस में जारी कर दी है। जिसका पालन अनिवार्य होगा। हॉल टिकट में दिए गए दिशानिर्देशों को अच्छे से पढ़ें और इनका पालन करें।

मेंस परीक्षा का आयोजन दो शिफ्टों में होगा। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक जारी रहेगी। उम्मीदवारों को 2 घंटे पहले की परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होने की सलाह दी जाती है। 30 मिनट पहले एंट्री बंद कर दी जाएगी।

क्या ले जाएं और क्या नहीं?

  • अपने साथ प्रिंटेड एडमिट कार्ड और ऑरिजिनल फोटो आईडी कार्ड जरूर रखें। इसका सत्यापन प्रवेश से पहले किया जाएगा। आधार, पासपोर्ट, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस किसी भी पहचान पत्र के साथ आप उपस्थित हो सकते हैं।
  • एग्जाम हॉल में ट्रांसपेरेंट वॉटर बोटल, ब्लैक/ब्लू पेन/स्केल, पेंसिल, इरेजर, शार्पनर ले जाने की अनुमति होगी।
  • सिम्पल ऐनलॉग वॉच के साथ में एग्जाम हॉल में एंट्री ले सकते हैं।
  • खाने पीने की चीजें, स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच इत्यादि इलेक्ट्रानिक और कम्युनिकेशन डिवाइसेजपर प्रतिबंध होगा। नोटबुक, किताब और अन्य लिखित चीजें नहीं लेकर जा सकते।
  • यदि कोई उम्मीदवार कदाचार करते हुए पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
  • एग्जाम हॉल में एंट्री लेते ही निर्धारित सीट पर बैठे। किसी भी समस्या को लेकर परीक्षक से संपर्क सकते हैं।

इन बातों का भी रखें ख्याल 

  • पेपर ए और पेपर बी 300-300 अंकों का होगा। इसके लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। दोनों को ही मेरिट लिस्ट में जोड़ा नहीं जाएगा। लेकिन इसमें फेल होने वाले उम्मीदवारों को आयोग भी माना जाएगा। 7 पेपर्स में प्राप्त अंक और इंटरव्यू  के आधार पर फाइनल लिस्ट तैयार की जाएगी।
  • सभी उम्मीदवारों को एक बुकलेट दिया जाएगा। जिस पर उत्तर लिखना होगा। इसलिए वर्ड लिमिट का खास ख्याल रखें।
  • ब्लू या ब्लैक पेन का इस्तेमाल करने की अनुमति होगी।
  • किसी भी पेपर में दो भाषाओं को मिक्स ना करें। आपने जिस लैंग्वेज का चयन किया है। केवल उसी में उत्तर लिखें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews