UPSC ESE 2024: यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 206 उम्मीदवार हुए सफल, रोहित धोंडगे ने किया टॉप 

यूपीएससी ईएसई परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित चुका है। टॉपर्स लिस्ट जारी हो चुकी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। 
upsc ese 2024

UPSC ESE 2024: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। पीडीएफ़ फॉर्म में चयनित उम्मीदवारों की सूची आयोग ने जारी की है। कुल 206 उम्मीदवार यूपीएससी ईएसई परीक्षा में सफल हुए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं।

रोहित धोंडगे ने यूपीएससी ईएसई परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं। वहीं दूसरे स्थान पर हर्षित पांडे और तीसरे पर लक्ष्मीकांत हैं। टॉप 10 कैंडीडेट्स की लिस्ट में डी. मधनकुमार, अमन प्रताप सिंह, संचित गोयल, सुनील सीरवी, रोहित कुमार, अंकित मीना और बदुगु राजेश का नाम शामिल है।

कैटेगरी के हिसाब से चयनित उम्मीदवारों की संख्या (UPSC ESE Final Result)

सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में 92, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 18, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 26 और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलिकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में 70 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। वहीं जनर्क कैटेगरी में 71, ओबीसी में 59, एससी में 34, ईडब्ल्यूएस में 20 और एसटी में 20 उम्मीदवार सफल हुए हैं।

ऐसे चेक करें रिजल्ट (Steps to Check Result) 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएँ।
  • होमपेज पर “Engineering Services Examination 2024” फाइनल रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट के पीडीएफ़ क्लिक पर क्लिक करें।
  • अब स्क्रीन पर रिजल्ट दिखेगा। यहाँ अपना रोल नंबर ढूँढे।
  • भविष्य के संदर्भ में रिजल्ट का पीडीएफ़ डाउनलोड करके रख सकते हैं। प्रिन्ट आउट भी निकाल सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews