UPSC ESE 2027 परीक्षा की तारीख घोषित, नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें डिटेल 

यूपीएससी ने इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एप्लिकेशन विंडो भी एक्टिव हो चुका है। प्रारंभिक परीक्षा जनवरी 2027 में होगी। 
UPSC ESE 2027

संघ लोक सेवा आयोग ने इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा (UPSC ESE 2026) का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://www.upsc.gov.in या http://upsconline.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अंतिम तारीख 6 अक्टूबर 2026 है। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा की तारीख भी घोषित हो चुकी है।

प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन देश भर के विभिन्न शहरों में 31 जनवरी 2027 को किया जाएगा। वहीं मुख्य परीक्षा 18 जून 2027 को आयोजित होगी। प्रारंभिक परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को ही मेंस में शामिल होने की अनुमति होगी। सिलेबस, वैकेंस, चयन प्रक्रिया और पात्रता समे अन्य जानकारी विस्तार में आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है। जिसे आवेदन से पहले सभी उम्मीदवारों को इसे पढ़ने की सलाह दी जाती है।

कितनी है फीस?

आवेदन के लिए 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। महिला, एससी, एसटी और PwD उम्मीदवारों को फीस पेमेंट से छूट प्रदान की गई है। उम्मीदवार वीजा/मास्टर/रुपे क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड या यूपीआई के जरिए शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया 

यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल होते हैं। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाती है, जो कुल 500 अंकों की होती है। इसमें दो पेपर शामिल होते हैं। पेपर-1 जनरल स्टडीज एंड इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड से संबंधित होता है, कुल 200 प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होती है। पेपर-2  इंजीनियरिंग विषय से संबंधित होता है, जो 300 अंक का होता है और इसकी अवधि 3 घंटे होती है। इसका बाद मुख्य परीक्षा होगी, जिसमें दो पेपर शामिल होते हैं। प्रत्येक 300 अंक का होता है, प्रत्येक पेपर के लिए 3 घंटे का समय दिया जाता है। अंतिम चरण साक्षात्कार का होता है, जो कुल 200 अंकों का होता है। फाइनल मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाती है। इसके बाद उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के लिए आमंत्रित किया जाता है।

योग्यता और आयु सीमा 

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास सिविल इंजीनियरिंग/ मैकेनिकल इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक की डिग्री मान्यता प्राप्त संस्थान से होनी चाहिए। ऐसे उम्मीदवार जो इंजीनियरिंग डिग्री के फाइनल सेमेस्टर या फाइनल ईयर में है, वे भी आवेदन कर सकते हैं।  निर्धारित निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews