UPSC Geo Scientist 2024 Pre Admit Card : जारी किया यूपीएससी ने जियो साइंटिस्ट प्रीलिम्स के एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

admit card

UPSC Geo Scientist 2024 Pre Admit Card : यूपीएससी भर्ती परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। संघ लोक सेवा आयोग ने संयुक्त भू-वैज्ञानिक भर्ती (प्रीलिम्स) परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र घोषित कर दिए है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है वह अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग के एग्जाम कैलेंडर के अनुसार प्रीलिम्स परीक्षा 18 फरवरी 2024 को दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। जिसका समय सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दोपहर 2 से 4 बजे तक। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। मुख्य परीक्षा 22 जून 2024 को देशभर के 9 शहर केंद्रों में आयोजित की जाएगी।

गौरतलब है कि इस परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, लिहाजा सभी उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड नीचे बताए तरीके से डाउनलोड कर लें। साथ ही परीक्षार्थी अपने साथ एक वैध पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
  • उसके बाद होमपेज पर उपलब्ध “ई-एडमिट कार्ड: संयुक्त भू-वैज्ञानिक (प्रारंभिक) परीक्षा, 2024” लिंक पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक और डाउनलोड करें।
  • आगे के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लेकर अपने पास कर रख लें।
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews