UPSC ने असिस्टेंट डायरेक्टर के पदों पर निकली भर्ती, 29 फरवरी आखिरी तारीख, जानें जरूरी डिटेल्स

CBI Bank job

UPSC Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्त्वपूर्ण जानकारी है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तरफ से असिस्टेंट डायरेक्टर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 फरवरी 2024 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेसाइट upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वहीं इन पदों पर आवेदन के लिए अंतिम तारीख 29 फरवरी निर्धारित की गई है।

कुल पद- 120

पदों का विवरण

UPSC की तरफ से असिस्टेंट डायरेक्टर समेत कुल 120 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शरु हो चुकी है। जिसमें असिस्टेंट डायरेक्टर के 51 पद, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के 2 पद, साइंटिस्ट बी के 11 पद, इंजीनियर एंड शिप सुपर सर्वेयर कम डिप्टी डायरेक्टर जनरल के 1 पद और स्पेशलिस्ट ग्रेड III के 54 पद शामिल हैं।

शैक्षणिक योग्यता

UPSC में असिस्टेंट डायरेक्टर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार शैक्षणिक योग्यता और आयु-पात्रता की जानकारी के लिए आयोग की तरफ से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं।

आवेदन शुल्क

UPSC द्वारा जारी भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित, पिछड़ा और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 25 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। जबकि एससी, एसटी, पीएच और महिला श्रेणी के उम्मीदवारौं को किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ेगा।

 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews