UPSC Recruitment 2024: ट्रेनिंग ऑफिसर, मार्केटिंग ऑफिसर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी, 30 मई अंतिम तारीख, जानें जरूरी डिटेल्स

इच्छुक उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
HPSC PGT Vacancy

UPSC Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तरफ से ट्रेनिंग ऑफिसर, मार्केटिंग अधिकारी समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 30 मई 2024 निर्धारित की गई है।

कुल पद- 83

शैक्षणिक योग्यता

UPSC की तरफ से मार्केंटिंग अधिकारी, ट्रेनिंग अधिकारी, कारखाना प्रबंधक समेत कई पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों के पास अलग-अलग डिग्री की मांग की गई है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर चेक कर लें।

आयु-पात्रता

UPSC के इन पदों पर भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 साल निर्धारित की गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट देने का भी प्रावधान है।

आवेदन शुल्क

UPSC की तरफ से शुरू भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने वाले अनारक्षित, पिछड़ा और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 25 रूपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। जबकि एससी, एसटी और पीएच श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान की छूट प्रदान की गई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews