UPSC ने एरोनॉटिकल ऑफिसर के पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

UPSC

UPSC Recruitment 2023: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा भारत सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों में रिक्त खाली पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। लगभग 56 पद खाली हैं, जिनके लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह एरोनॉटिकल ऑफिसर की भर्ती है जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार upsc.gov.in पर जाकर भर्ती के लिए आवेदन जमा कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2023 रखी गई है। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी से फॉर्म नहीं लिया जाएगा।

पदों की जानकारी

यूपीएससी द्वारा निकाली गई भर्ती में सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफीसर ग्रेड 2 के 20 पद, प्रिंसिपल सिविल हाइड्रोग्राफिक ऑफिसर का 1 पद, साइंटिस्ट बी के 7 पद,  असिस्टेंट जियोफिजिसिस्ट के 2 पद निकाले गए हैं।

योग्यता

पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए इलेक्ट्रिकल-इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग, मेटालर्जिकल इंजीनियरिंग, मेकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री होना अनिवार्य है। ऑफिशियल वेबसाइट पर इस संबंध में सारी जानकारी दी गई है आवेदन करने वाले उम्मीदवार यहां जाकर सब कुछ देख सकते हैं।

प्रिंसिपल सिविल हाइड्रोग्राफिक ऑफिसर की शैक्षिक योग्यता

जो अभ्यर्थी इस पद पर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं उनके पास सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर विज्ञान या आईटी में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। गणित, भूगोल, भौतिक कंप्यूटर विज्ञान में मास्टर डिग्री भी वैकल्पिक रूप से आवश्यक है। अन्य पदों से जुड़ी योग्यता की डिटेल भी नोटिफिकेशन में जारी की गई है।

आवेदन शुल्क

यूपीएससी द्वारा निकाली गई इन पदों की भर्ती के लिए अभ्यर्थी को सिर्फ 25 रुपए शुल्क चुकाना होगा। एसबीआई की किसी भी शाखा से नगद या फिर नेट बैंकिंग की सुविधा का उपयोग कर इसका भुगतान किया जा सकता है। महिला अभ्यर्थियों और आरक्षित वर्ग से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां पर भर्ती की लिंक दिखाई देगी जिस पर अपनी पर्सनल डिटेल डालकर यूजर आईडी और पासवर्ड क्रिएट करें।
  • इसके बाद फॉर्म में अपनी सारी जानकारी भरकर डॉक्यूमेंट अपलोड कर दें।
  • फीस का भुगतान करने के बाद इसे सबमिट कर दें।
  • प्रोसेस कंप्लीट होने के बाद फॉर्म की एक प्रति निकाल कर अपने पास रखें।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews