जारी हुआ UPSC IFS मुख्य परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक, 370 अभ्यर्थी हुए सफल, 27 जनवरी तक जमा करें DAF-2

यूपीएससी आईएफएस मेंस का रिजल्ट जारी हो चुका है। इंटरव्यू के लिए चयनित उम्मीदवारों को डीएएफ-2 जमा करना होगा। यह प्रक्रिया 20 जनवरी से शुरू होगी। आइए जानें कैसे रिजल्ट चेक करें?
UPSC IFS 2024

UPSC IFS 2024: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने भारतीय वन सेवा (यूपीएससी आईएफएस) मुख्य परीक्षा का परिणाम 13 जनवरी सोमवार को घोषित कर दिया है। पर्सनैलिटी टेस्ट यानि इंटरव्यू के लिए चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी हो चुकी है।

आईएफएस मुख्य परीक्षा का परिणाम यूपीएससी ने पीडीएफ़ फॉर्म में अपलोड किया गया है। जिसमें सफल हुए अभ्यर्थियों का रोल नंबर दिया गया है। कुल 370 उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा पास की है। यूपीएससी आईएएस मुख्य परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में 24 नवंबर से लेकर 1 दिसंबर 2024 के बीच किया गया था।

ऐसे चेक करें रिजल्ट (UPSC IFS Mains Result)

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर “What’s New” के सेक्शन में जाकर यूपीएससी आईएफएस लिखित परीक्षा परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर पीडीएफ पेज खुलेगा।
  • इसमें अपना रोल नंबर चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

डीएएफ को लेकर यूपीएससी ने दी ये सलाह (UPSC IFS DAF-2)

आयोग ने उम्मीदवारों को सही समय डीएएफ-2 जमा करने की सलाह दी है। 20 जनवरी से लेकर 27 जनवरी के बीच मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट https://upsconline.nic.in/ पर जाकर इसे अपलोड कर सकते हैं। जो भी डीएएफ-2 जमा करने में विफल होंगे, इंटरव्यू के लिए उनके नाम पर ई- कॉल लेटर जारी नहीं किया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews