कब जारी होगा UPSC NDA 2 एडमिट कार्ड? तारीख कर लें नोट, 14 सितंबर को परीक्षा 

यूपीएससी एनडीए एनए एडमिट कार्ड इस सप्ताह जारी हो सकता है। रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके की जरूरत पड़ेगी। आइए जानें संभावित तारीख क्या है और इसे कब तक डाउनलोड कर सकते हैं?
UPSC NDA NA 2025

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन जल्द ही यूपीएससी एनडीए एनए 2 (UPSC NDA 2) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। अब तक आधिकारिक तौर पर कोई तारीख घोषित नहीं हुई है। पिछले नोटिफिकेशन के मुताबिक 7 दिन पहले प्रवेश पत्र उपलब्ध हो सकते हैं। इस सप्ताह हॉल टिकट जारी हो सकते हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 3 या 4 सितंबर को प्रवेश पत्र आयोग अपलोड कर सकता है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

इसे डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। बता दें कि एडमिट कार्ड के बिना एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। प्रिंटेड कॉपी के साथ फोटो आइडेंटिटी प्रूफ की जरूरत पड़ेगी। 14 सितंबर को देशभर के विभिन्न शहरों में यूपीएससी नेशनल डिफेंस अकादेमी और नवल अकादेमी परीक्षा आयोजित होगी। एग्जाम दो सेशन में होगा। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी। दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे दूसरी शिफ्ट चलेगी।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड  

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in  पर जाएँ।
  • होमपेज पर “UPSC NDA NA 2 2025 Admit Card” के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। ई-एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड नजर आएगा। सारी जानकारी सत्यापित करें ।
  • हॉल टिकट का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

यूपीएससी एनडीए एनए 2 परीक्षा के आधार पर 406 पदों पर होगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और एसएसबी इंटरव्यू के आधार होगा। एग्जाम की अवधि 5 घंटे होगी। गणित के लिए 2 घंटे 30 मिनट और जनरल एबिलिटी टेस्ट (GAT) 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा। जीएटी में 150 और गणित में 120 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इंग्लिश और हिन्दी दोनों माध्यमों में प्रश्न पत्र उपलब्ध होंगे। गणित पेपर 300 और जीएटी पेपट 600 अंक का होगा। इसमें चयनित उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल हो पाएंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews