अप्रैल में होगी UPSC NDA और CDS 1 परीक्षा, टाइम टेबल जारी, जानें तारीख और समय

यूपीएससी ने सीडीएस-1 और एनडीए/एनए परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। डिटेल टाइम टेबल उपलब्ध हो चुका है। आइए जानें उम्मीदवार इसे कैसे डाउनलोड कर सकते हैं?
UPSC CSE 2026

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड डिफेंस सर्विस परीक्षा (1) और एनडीए/एनए परीक्षा-1 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। दोनों ही परीक्षाएं अप्रैल में एक दिन आयोजित होने वाली हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://upsc.gov.in पर जाकर शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी NDA परीक्षा के तहत 394 पदों पर भर्ती होगी। वहीं सीडीएस एग्जाम के तहत इस साल 451 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

यूपीएससी एनडीए परीक्षा 12 अप्रैल को दो शिफ्टों में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 12:30 तक चलेगी, इस दौरान गणित का पेपर होगा। दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक चलेगी, इस दौरान जनरल एबिलिटी टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। यूपीएससी सीडीएस परीक्षा तीन शिफ्टों में आयोजित होगी। इंग्लिश विषय के लिए पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से लेकर 11:00 बजे तक चलेगी। दूसरी शिफ्ट जनरल नॉलेज के लिए दोपहर 12:30 बजे से लेकर 2:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। गणित के लिए तीसरी शिफ्ट शाम 4:00 से लेकर 6:00 बजे तक चलेगी।

ऐसे डाउनलोड करें टाइम टेबल 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर यूपीएससी एनडीए-1 2026 या सीडीएस-1 2026 टाइम टेबल के लिंक पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर टाइम टेबल का पीडीएफ पेज खुलेगा। विषय वार समय और तारीख को अच्छे से चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  4. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर भी अपने पास रख सकते हैं।

यूपीएससी एनडीए पैटर्न 

यूपीएससी एनडीए/एनए परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती है। लिखित परीक्षा और एसएसबी इंटरव्यू दोनों 900-900 अंक का होता है। लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को ही एसएसबी इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति होगी। एग्जाम में गणित से संबंधित 300 अंक के 120 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक सही उत्तर पर 2.5 अंक मिलेंगे। वहीं गलत उत्तर पर 0.83 अंक की कटौती की जाएगी।

जनरल एबिलिटी टेस्ट में 600 अंक के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर चार अंक मिलेंगे। गलत उत्तर पर 1.33 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। जनरल एबिलिटी टेस्ट (GAT) दो भागों में विभाजित होगा। पार्ट-ए में इंग्लिश से संबंधित 200 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। पार्ट-बी में जनरल नॉलेज से संबंधित 400 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे।

यूपीएससी सीडीएस परीक्षा पैटर्न 

यूपीएससी सीडीएस आईएमए, आईएनए और एयर फोर्स अकादेमी के लिए परीक्षा कुल 300 अंकों की होती है। इसके लिए उम्मीदवारों को 6 घंटे का समय दिया जाता है। इंग्लिश, जनरल नॉलेज और एलिमेंट्री मैथमेटिक्स से संबंधित 100-100 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक सेक्शन के लिए 2 घंटे का समय दिया जाता है।  वहीं प्रत्येक सेक्शन में 120 प्रश्न पूछे जाए जाते हैं। जबकि ऑफिसर ट्रेनिंग अकादेमी (OTA) के लिए गणित की परीक्षा आयोजित नहीं की जाती। इंग्लिश और जनरल नॉलेज से संबंधित 100-100 प्रश्न पूछे जाते हैं। इसकी कुल अवधि 4 घंटे होती है। प्रश्नों की संख्या 240 होती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews