1 सितंबर को UPSC NDA और CDS परीक्षा, गाइडलाइंस जारी, अभ्यर्थी रखें इन बातों का खास ख्याल, देखें खबर 

रविवार को NDA, NA-II और CDS-II परीक्षा का आयोजन होने वाला है। गाइडलाइंस और एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं।
upsc nda cds exam

UPSC NDA CDS Exam 2024: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने 1 सितंबर को नेशनल डिफेंस अकादेमी (एनडीए), नवल अकादेमी और कम्बाइन्ड डिफेंस सर्विस परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में होगा। एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध हैं। आयोग ने परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण गाइडलाइंस भी जारी कर दी है। जिसका पालन उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन करना होगा।

1 सितंबर तक डाउनलोड करें एडमिट कार्ड, देखें स्टेप्स (Steps to download admit card)

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Admit Cards” के लिंक पर क्लिक करें।
  • यूपीएससी के विभिन्न परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। CDS II/NDA II के लिंक पर क्लिक करें।
  • महत्वपूर्ण दिशानिर्देश को पढ़ें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
  • रजिस्ट्रेशन आईडी/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें। सिक्योरिटी पिन डालकर “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखेगा, इसे डाउनलोड करें।
  • हॉल टिकट का प्रिन्ट आउट निकाल कर जरूर रख लें।

एग्जाम में क्या ले जाएं क्या नहीं? (Things Avoided in Exam Hall)

परीक्षा भवन में मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक/संचार डिवाइस ले जाने की अनुमती नहीं होगी। आपत्तिजनक सामग्री जैसे कि ई-प्रवेश पत्र, पेपर, रबड़, नोट्स इत्यादि पर रोक होगी। कैंडीडेट्स मूल्यवान सामन, बैग, किताब इत्यादि वस्तुएं भी अपने साथ न ले जाएं।  नियमों का उल्लंघन करने पर अनुशासनिक कार्यवाही की जाएगी। एग्जाम हॉल में एडमिट कार्ड, पेन, पेंसिल, पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ ले जा सकते हैं। पेय या खाद्य पदार्थ पर भी मनाही होगी।

इन बातों का रखें खास ख्याल (Guiudelines For Exam)

  • उम्मीदवार सही समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। एंट्री के 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे।
  • एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी जरूर ले जाएं। प्रवेश पत्र में फोटो स्पष्ट न होने पर फोटो आईडी कार्ड जरूर रख लें।
  • एग्जाम हॉल में काले बॉल प्वाइंट के अलावा अन्य रंग के पेन की अनुमति नहीं होगी।
  • प्रश्न पत्र में दिए गए निर्देशों को अच्छे से पढ़ें।
  • प्रत्येक गलत प्रश्न पर अंकों में कटौती होगी।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews