UPSC Recruitment: 828 पदों पर भर्ती, 14 अगस्त 2026 तक करें आवेदन, सैलरी 1.55 लाख तक, जानें डिटेल्स

UPSC Recruitment : यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के पदों पर भर्ती निकाली है। परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
UPSC Recruitment 2026

संघ लोक सेवा आयोग ने दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग में प्रिंसिपल और वाइस-प्रिंसिपल के पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना (​विज्ञापन संख्या 51/2026) जारी की है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आयोग के आधिकारिक पोर्टल upsconline.nic.in पर जाकर 14 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

UPSC Principal Vice Principal Recruitment
​
​कुल पद: 828

पदों का विवरण

  • 124 पद प्रिंसिपल के लिए (UR 69, EWS 11,OBC 18,SC 16, ST 10)
  • 704 पद वाइस-प्रिंसिपल के लिए (UR 287,EWS 71,OBC 189,SC 103, ST 54)

​शैक्षणिक योग्यता : प्रिंसिपल पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से मास्टर डिग्री, बी.एड. और साथ ही पीजीटी (PGT) या टीजीटी (TGT) के रूप में कम से कम 10 साल का अध्यापन अनुभव होना अनिवार्य है। वाइस-प्रिंसिपल पद के लिए मास्टर डिग्री, बी.एड. के साथ पीजीटी के रूप में 2 साल या टीजीटी के रूप में 3 साल का शिक्षण अनुभव आवश्यक है।

आयु सीमा: ​प्रिंसिपल के लिए सामान्य और EWS वर्ग के लिए अधिकतम आयु 50 वर्ष है। OBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष (53 वर्ष तक) और SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष (55 वर्ष तक) की छूट दी जाएगी। ​वाइस-प्रिंसिपल के लिए सामान्य और EWS वर्ग के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष रखी गई है। OBC के लिए 38 वर्ष और SC/ST के लिए 40 वर्ष की सीमा तय है। आयु की गणना 14 अगस्त 2026 के अनुसार होगी।

​आवेदन शुल्क: सामान्य, ओबीसी और EWS पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹25 है, जबकि सभी महिला उम्मीदवारों, SC, ST और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निःशुल्क है।

​चयन प्रक्रिया: चयन लिखित भर्ती परीक्षा (Recruitment Test), साक्षात्कार (Interview) और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

​वेतनमान: चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार प्रिंसिपल पद पर पे-लेवल 12 और वाइस-प्रिंसिपल पद पर पे-लेवल 10 के तहत वेतन मिलेगा।

  • प्रिंसिपल के लिए 78,800 1.48 लाख – 1.55 लाख
  • वाइस प्रिंसिपल के लिए 56,100 1.08 लाख – 1.15 लाख

UPSC Recruitment Notification 2026

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews