सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, UPSC ने निकाली कई पदों पर भर्ती, 17 सितंबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता और वेतन 

यूपीएससी ने ज्वाइंट सेक्रेटरी, डायरेक्टर और डिप्टी सेक्रेटरी स्तर के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया जारी है।
upsc recruitment 2024

UPSC Recruitment 2024: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने लैटरल पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ज्वाइंट सेक्रेटरी, डायरेक्टर/डिप्टी सेक्रेटरी के लिए के कुल 45 पद खाली हैं। उम्मीदवारों की नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर अलग-अलग मंत्रालय और विभागों में होगी। विभिन्न पदों के लिए योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है।

17 सितंबर तक भरें फॉर्म

आवेदन प्रक्रिया वर्तमान में जारी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 17 सितंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जमा किए गए फॉर्म की प्रिंटिंग के लिए अंतिम तारीख 18 सितंबर 2024 है।

योग्यता

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। संबंधित क्षेत्र में उम्मीदवारों के पास यूजी/पीजी डिग्री होनी चाहिए। ज्वाइंट सेक्रेटरी पद के लिए जॉइंट सेक्रेटरी पद के लिए कैंडीडेट्स के पास 15 वर्ष, निदेशक पद के लिए 10 वर्ष और डिप्टी सेक्रेटरी पद के लिए 7 वर्ष का अनुभव होना जरूरी है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews