UPSC ने निकाली 102 पदों पर भर्ती, 1 जनवरी तक भरें फॉर्म, 25 रुपये फीस 

यूपीएससी ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। एप्लिकेशन लिंक भी एक्टिव हो चुका है। पात्रता, आयु सीमा समेत अन्य जानकारी होनी चाहिए। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
UPSC Recruitment 2025

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने  एग्जामिनर ऑफ ट्रेडमार्क एंड ज्योग्राफिकल ज्योग्राफिकल इंडिकेशन और डिप्टी एग्जामिनर (एग्जाम रिफॉर्म) पदों पर भर्ती (UPSC Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 13 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट http://upsconline.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। अंतिम तिथि 1 जनवरी 2026 है। कैंडिडेट्स को ऑनलाइन एप्लीकेशन पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। जिसके बाद यूनिवर्सल रजिस्ट्रेशन नंबर जनरेट होगा। एप्लीकेशन फीस केवल 25 रुपये है।  महिला/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 102 है। जिसमें से 100 पद एग्जामिनर ऑफ ट्रेड मार्क्स एंड ज्योग्राफिकल इंडिकेशन के लिए खाली हैं। जनरल के लिए 48, ईडब्ल्यूएस के लिए 9, ओबीसी के लिए 20, एससी के लिए 17, एसटी के लिए 6 और पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट्स के लिए 8 पद रिजर्व किए गए हैं। वहीं डिप्टी डायरेक्टर के लिए दो वैकेंसी है। जिसमें से ओबीसी के लिए एक और ऐसी के लिए एक पद रिजर्व्ड हैं।

कौन भर सकता है फॉर्म?

दोनों पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। एग्जामिनर पदों के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से लॉ में डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा कोर्ट/कानूनी मामलों को संभालने में 2 वर्ष का अनुभव होना भी जरूरी है। प्रोबेशन पीरियड 2 वर्ष का होगा। यह पोस्ट परमानेंट है। निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 30 वर्ष है। ओबीसी को 3 वर्ष, एसटी/एससी को 5 वर्ष और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। सातवें सीपीसी के पे मैट्रिक्स लेवल 7 के तहत वेतन मिलेगा।

डिप्टी डायरेक्टर एग्जामिनेशन रिफॉर्म्स पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास ह्यूमैनिटीज/ साइंस/कॉमर्स /इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी और किसी भी प्रोफेशनल कोर्स जैसे कि लॉ या मैनेजमेंट या फाइनेंस या अकाउंट में निर्धारित आयु सीमा ओबीसी कैंडीडेट्सपीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में 5 साल का अनुभव भी होगा। कंप्यूटर एप्लीकेशन में 1 वर्षीय डिप्लोमा भी होना चाहिए। ओबीसी के लिए निर्धारित आयु सीमा 43 वर्ष और एससी/एसटी के लिए 45 वर्ष है।

ऐसे करें आवेदन 

  1. सबसे पहले यूपीएससी ऑनलाइन एप्लिकेशन वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर यूनिवर्सल रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  3. जरूरी दिशा निर्देशों को पढ़ने के बाद पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें।
  4. अकाउंट क्रिएट होने के बाद लॉगिन करें।
  5. शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र जमा करें।
  6. भविष्य के संदर्भ में कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड जरूर कर लें।
  7. किसी भी प्रकार की समस्या के लिए हेल्प डेस्क का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए केवल 011-2404-1008 पर कॉल करना होगा।
  8. यह सुविधा सुबह 10:00 बजे से लेकर 5:30 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा upscsoap@nic.in पर ईमेल भी भेजा जा सकता है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews