UPSC ने निकाली 100 से अधिक पदों पर भर्ती, 1 जनवरी तक करें आवेदन, जानें डिटेल 

यूपीएससी ने 100 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिस जारी कर दिया है। ग्रेजुएट आवेदन कर पाएंगे। जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। जरूरी तारीख घोषित कर दी गई है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
UPSC Recruitment 2025

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने सीजीपीडीटीएम एग्जामिनर पदों पर भर्ती (UPSC Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 13 दिसंबर से शुरू होने वाली है।  योग्य उम्मीदवार आयोग के आधिकारिक वेबसाइट https://upsc.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने की अंतिम तिथि 1 जनवरी 2026। वैकेंसी से संबंधित नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। जिसे पढ़ने के बाद ही फॉर्म भरने की सलाह सभी कैंडिडेट्स को दी जाती है। ताकि पात्रता से लेकर चयन प्रक्रिया तक की सटीक जानकारी मिल सके।

रिक्त पदों की संख्या कुल 102 है। एग्जामिनर (ट्रेडमार्क एंड ज्योग्राफिकल आइडेंटिफिकेशन) के लिए 100 और डेप्युटी डायरेक्टर एग्जामिनर रिफॉर्म्स के लिए दो पद खाली हैं। फॉर्म भरने के लिए जनरल,ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 1000 रूपये का भुगतान करना होगा। वहीं  एससी, एसटी, पीएच और महिला उम्मीदवारों को केवल 500 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। पेमेंट केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किया जाएगा।

अब तक एप्लिकेशन लिंक एक्टिव नहीं हुआ है। अपडेट के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। फॉर्म भरने के लिए ग्रेजुएट सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र, पीडबल्यूडी सर्टिफिकेट, फोटो इत्यादि दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। इसलिए पहले से इन्हें तैयार करके रख लें। फॉर्म भरने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करना न भूलें।

कौन भर सकता है फॉर्म?

किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे। निर्धारित आयु सीमा कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष है। हालांकि सरकारी नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी की उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। ओबीसी को 3 वर्ष और एससी /एसटी को 5 वर्ष की छूट मिलेगी।

सेलेक्शन प्रोसेस

चरण प्रक्रिया में तीन चरण शामिल होंगे। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा होगी, सभी आवेदक शामिल हो पाएंगे। अगला चरण मुख्य परीक्षा का होगा, जिसमें प्रीलिम्स में सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को ही शामिल होने की अनुमति होगी। इसके बाद इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। तीनों चरणों में चरणों में सेलेक्ट हुए कैंडिडेट्स को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews