UPSC ने निकाली 241 पदों पर भर्ती, 17 जुलाई तक भरें एप्लीकेशन फॉर्म, सिर्फ 25 रुपये फीस, यहाँ जानें डिटेल

यूपीएससी ने 200 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस कर दिया है। यह ऑफिसर बनने का अच्छा अवसर साबित हो सकता है। नोटिफिकेशन भी उपलब्ध हो चुका है। आइए जानें कौन और कैसे आवेदन कर सकते हैं? 
UPSC Recruitment 2025

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने  ग्रुप ए और ग्रुप बी पदों पर भर्ती निकाली है। ऑफिसर, स्पेशलिस्ट, रीजनल डायरेक्टर, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर समेत कई पदों पर नियुक्ति होने वाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन यूपीएससी के आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर 17 जुलाई 2025 तक फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 241 है। जिसमें से मैनेजर ग्रेड-1/ सेक्शन ऑफिसर के लिए 19, स्पेशलिस्ट के लिए 72, असिस्टेंट लेजिसलेटिव काउंसल के लिए 14, स्पेशलिस्ट ग्रेड-1 के लिए 11, असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के लिए 9, जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर के लिए 8, रीजनल डायरेक्टर के लिए एक, लीगल ऑफिसर के लिए 5 और साइंटिस्ट बी के लिए 5 पद खाली हैं।

इन लोगों को नहीं देनी होगी फीस 

आवेदन करने के लिए जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी उम्मीदवारों को सिर्फ 25 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके अलावा एससी/एसटी/एक्स सर्विसमैन/ पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के के कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन फीस के भुगतान से छूट प्रदान की गई है।

कौन भर सकता है फॉर्म?

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या बोर्ड या संस्थान से बीटेक/बीएससी/मास्टर डिग्री/एमएससी/ बीएससी/पीजी डिप्लोमा/ एमएस या एमडी की योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 30 से 50 वर्ष है, जो पोस्ट पर निर्भर करती है। संबंधित क्षेत्र में अनुभव भी होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन शॉर्ट लिस्टिंग, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा का वैटेज 75% और इंटरव्यू का 25% होगा। पोस्ट वाइज़ चयन प्रक्रिया और पात्रता की जानकारी  अधिसूचना में दी गई है।

ऐसे करें आवेदन 

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ। होमपेज पर “Recruitment” सेक्शन में जाकर “ORA” के विकल्प को चुनें। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करें। पोस्ट को चुनें और आवेदन पत्र भरें। सारी जानकारी सही-सही दर्ज करें। भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिन्ट आउट निकाल कर रख सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews