सरकारी नौकरी: UPSC ने निकाली 357 पदों पर भर्ती, अधिसूचना जारी, 25 मार्च तक करें आवेदन, जान लें पात्रता 

यूपीएससी सीएपीएफ के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो खुल चुका है। ग्रेजुएट युवाओं के लिए यह शानदार अवसर साबित हो सकता है। परीक्षा की तारीख भी घोषित हो चुकी है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
UPSC CAPF 2026

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। असिस्टेंट कमांडेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 25 मार्च 2025 तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। 26 मार्च से लेकर 1 अप्रैल तक करेक्शन पोर्टल खुला रहेगा। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में सुधार या बदलाव का अवसर दिया जाएगा।

रिक्त पदों की संख्या कुल 357 है। बीएसएफ में 24, सीआरपीएफ में 204, सीआईएसफ में 92, आईटीबीपी में चार और एसएसबी में 33 पद खाली हैं। जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों को 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी के लिए एप्लीकेशन फीस शून्य है। वहीं महिलाओं उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट प्रदान की गई है।

कौन कर सकता है आवेदन?

किसी भी किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी भी क्षेत्र में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 1 अगस्त 2025 तक उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी, जो 5 वर्ष से अधिक नहीं होगी।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के आधार पर होगा। परीक्षा की तारीख घोषित हो चुकी है। एग्जाम 3 अगस्त 2025 को देश भर के विभिन्न शहरों में आयोजित किया जाएंगे। इसमें दो पेपर शामिल होंगे, दोनों की शिफ्ट भी अलग-अलग होगी। पेपर-1 250 और पेपर-2 200 अंक का होगा। लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवार ही PST/PET में शामिल हो पाएंगे। अतिरिक्त जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews