UPSC Recruitment 2026: ऑफिसर पदों पर निकली है भर्ती, 16 अक्टूबर है अंतिम तिथि,जानें कौन कर सकता है आवेदन

यूपीएससी ने 13 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 25 रुपये है आवेदन शुल्क, अच्छी मिलेगी सैलरी, 16 अक्टूबर तक भर सकते हैं फॉर्म
UPSC 2026

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों और संगठनों में कुल 13 पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना (विज्ञापन संख्या 12/2026) जारी की है। इन पदों में जूनियर टेक्निकल ऑफिसर, असिस्टेंट लेजिसलेटिव काउंसिल, लॉ ऑफिसर और स्पेशल ग्रेड 2 (जूनियर स्केल) जैसे पद शामिल है।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 26 सितंबर से शुरू हो चुकी है। ​आवेदन की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2026 (शाम 6:00 बजे तक) निर्धारित की गई है। यूपीएससी के आधिकारिक पोर्टल upsconline.nic.in पर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।

पदों का विवरण

  • जूनियर टेक्निकल ऑफिसर (शुगर टेक्नोलॉजी) 1
  • असिस्टेंट लेजिस्लेटिव काउंसिल 8
  • लॉ ऑफिसर 3
  • स्पेशलिस्ट ग्रेड II (जूनियर स्केल) कार्डियोलॉजी 1

शैक्षणिक योग्यता

  • ​असिस्टेंट लेजिस्लेटिव काउंसिल (ग्रेड IV – इंडियन लीगल सर्विस): लॉ की डिग्री के साथ 7 साल का स्टेट ज्यूडिशियल में अनुभव या LLM की डिग्री के साथ 5 साल का टीचिंग या रिसर्च या कम से कम 7 साल वकालत का अनुभव।
  • ​लॉ ऑफिसर: लॉ की डिग्री के साथ लीगल प्रैक्टिशनर (वकील) के रूप में या सरकारी कार्यकाल में 2 साल का लीगल कार्य अनुभव।
  • ​जूनियर टेक्निकल ऑफिसर (शुगर टेक्नोलॉजी): साइंस या इंजीनियरिंग में डिग्री और शुगर टेक्नोलॉजी में एसोसिएटशिप या पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा। तीन साल अनुभव।
  • ​स्पेशलिस्ट ग्रेड-II (जूनियर स्केल) – कार्डियोलॉजी:एमबीबीएस के साथ संबंधित विषय में एमडी, डीएम की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, पीजी डिग्री के बाद संबंधित विषय में 3 साल का अनुभव ।

आयु सीमा: आयु सीमा 38 से 48 साल तक निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क: ​सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹25 है। ​महिला उम्मीदवारों, एससी, एसटी और दिव्यांग (PwBD) अभ्यर्थियों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।

​चयन प्रक्रिया: ​यह सीधी भर्ती इंटरव्यू के आधार पर होगी। यदि आवेदनों की संख्या अधिक होती है, तो आयोग उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए रिक्रूटमेंट टेस्ट (RT) या उच्च योग्यता का पैमाना अपना सकता है।

वेतनमान:

  • जूनियर टेक्निकल ऑफिसर (शुगर टेक्नोलॉजी) पे लेवल-10
  • असिस्टेंट लेजिस्लेटिव काउंसिल पे लेवल-11
  • लॉ ऑफिसर लेवल-7
  • स्पेशलिस्ट ग्रेड II (जूनियर स्केल) कार्डियोलॉजी लेवल-11+NPA

UPSC Recruitment Notification 2026

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews