UPSC Recruitment 2025: 462 पदों पर निकली है भर्ती, अच्छी सैलरी, 3 जुलाई तक करें अप्लाई, जानें आयु सीमा- पात्रता डिटेल्स

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने 462 पदों पर भर्ती निकाली है, ऐसे में जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वो यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
government job 2026

UPSC Recruitment 2025: संघ लोक सेवा आयोग ने 400 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 14 जून से शुरू हो गई है । योग्य और इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से 3 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

इस भर्ती के माध्यम से असिस्टेंट डायरेक्टर, डिप्टी सुपरिटेंडेंट हॉर्टिकल्चरिस्ट, डिप्टी आर्किटेक्ट, कंपनी प्रॉसिक्यूटर, स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर, डिप्टी असिस्टेंट डायरेक्टर (नॉन-मेडिकल), डिप्टी सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (टेक्निकल), मेडिकल फिजिसिस्ट, साइंटिस्ट ‘बी’ (जियोलॉजी), डिप्टी डायरेक्टर, और जूनियर माइनिंग जियोलॉजिस्ट जैसे पदों को भरा जाएगा।

UPSC Recruitment 2025

कुल पद: 462

आयु सीमा: कैंडिडेट्स की कम से कम उम्र 30 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष होनी चाहिए। कुछ कैटगरी वालों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी, जिसे आप आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

योग्यता: बीई/बीटेक, MSc, बीए, एमएस/एमडी/एमसीएच/डीएम, एमबीबीएस, डीएनबी, एमफिल और पीएचडी आदि की डिग्री होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क: जनरल/OBC/EWS पुरुष उम्मीदवारों को फीस सबमिट करनी होगी।ये फीस 25 रुपये है। SC/ST/PwBD उम्मीदवारों और महिलाओं को आवेदन के लिए कोई फीस नहीं ।

सैलरी: लेवल – 8 के अनुसा। शुरुआत में 47,600 रुपये प्रति माह तक ।

चयन प्रक्रिया: पहला राइटन एग्जाम और फिर इंटरव्यू।

UPSC Recruitment : कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट https://upsconline.gov.in/ पर जाना होगा।
  • यहां आपको भर्ती से जुड़ी लिंक दिख जाएगी।
  • अब ‘One Time Registration’ (OTR) लिंक पर क्लिक करें और मोबाइल या ईमेल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करें।
  • अब मांगी गई डिटेल्स को अच्छे से लिखकर डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें और फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट कर हैं।
  • लास्ट में पीडीएफ पेज को डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट निकाल लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews