UPSC Recruitment 2025: विभिन्न पदों पर निकली है भर्ती, अच्छी सैलरी, 15 मई तक करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा वेटनरी ऑफ‍िसर, साइंटिस्‍ट, प्रोफेसर और लेक्‍चरर समेत कई पदों पर निकाली गई भर्तियों की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 मई 2025 है।इसके तहत कुल 40 पदों पर वैकेंसी है।
government job 2026

UPSC Recruitment 2025: संघ लोक सेवा आयोग में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। यूपीएससी ने सीनियर वेटनरी ऑफिसर समेत कई अन्य पदों पर भर्तियां निकाली हैं।योग्य और इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से 15 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

इस भर्ती अभियान के तहत यूपीएससी ने कुल 40 पदों को भरने का लक्ष्य रखा है।महिला/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/बेंचमार्क विकलांगता वाले अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

UPSC Recruitment 2025

कुल पद: 40

पदों का विवरण

  • साइंटिस्ट-बी: 6 पद
  • साइंटिफिक ऑफिसर: 4 पद
  • प्रोफेसर: 1 पद
  • लेक्चरर: 1 पद
  • टेक्निकल ऑफिसर: 3 पद
  • ट्रेनिंग ऑफिसर: 9 पद
  • सीनियर वेटनरी ऑफिसर: 16 पद

आयु सीमा: साइंटिस्ट-बी के लिए ओबीसी कैंडिडेट्स की उम्र 38 साल होनी चाहिए, जबकि साइंटिफिक ऑफिसर के लिए सामान्य वर्ग के लिए 30 साल और एससी के लिए उम्र सीमा 35 साल होनी चाहिए। अन्य पदों के लिए भी उम्र सीमा अलग-अलग है, जिसे आप आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

योग्यता: अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं हैं>साइंटिस्ट-बी के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से फिजिक्स में मास्टर डिग्री और किसी मान्यता प्राप्त लैब या संस्थान में विद्युत भंडार/सामग्री/मापन उपकरणों के परीक्षण/अंशांकन और मूल्यांकन में एक वर्ष का व्यावहारिक अनुभव भी होना चाहिए।अन्य पदों के लिए भी किसी में मास्टर डिग्री तो किसी में इंजीनियरिंग की डिग्री मांगी गई है।

आवेदन शुल्क: महिला/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/बेंचमार्क विकलांगता वाले अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट है । अन्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को 25 रुपये का शुल्क देना होगा।शुल्क का भुगतान एसबीआई की किसी भी शाखा में नकद जमा करके या किसी भी बैंक की नेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके या वीजा/मास्टर/रुपे/क्रेडिट/डेबिट कार्ड/यूपीआई भुगतान का उपयोग करके किया जा सकता है।

सैलरी: लेवल – 8 के अनुसार

चयन प्रक्रिया: सेलेक्‍शन इंटरव्‍यू के आधार पर होगा।सभी उम्मीदवारों को कैटेगरी वाइज इंटरव्यू में पासिंग मार्क्स लाने होंगे। सामान्य/ईडब्ल्यूएस के लिए इंटरव्‍यू में 50 अंक, ओबीसी के लिए 45 अंक और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी के लिए 40 अंक लाना जरूरी है। इंटरव्यू कुल 100 अंकों का होगा।

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
  • न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉग इन के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
  • इसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews