UPSC में कई पदों पर निकली भर्ती, यहां जानें आवेदन शुल्क और प्रक्रिया

sarkari jobs

UPSC Recruitment: संघ लोक सेवा आयोग ने सरकारी नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए कई पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर आज से भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जो उम्मीदवार अलग-अलग पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं। उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए अपना आवेदन जमा करना होगा।

किन पदों पर भर्ती?

आयोग द्वारा निकाली गई इस भर्ती में 5 रिक्त पदों को भरा जाना है। सीनियर लेक्चरर, टेक्निकल ऑफिसर, साइंटिफिक ऑफिसर जैसे पदों के लिए ये भर्ती निकाली गई है।

जरूरी तारीख

इन पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 9 दिसंबर से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 दिसंबर रखी गई है।

योग्यता

अलग अलग पदों के हिसाब से शैक्षणिक योग्यता भी अलग-अलग रखी गई है। भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन में हर पद की भर्ती के लिए जरूरी योग्यता और आयु सीमा की जानकारी उपलब्ध है।

आवेदन शुल्क

जो उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं। उन्हें अपना फॉर्म जमा करते समय शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। इसके लिए शुल्क 25 रुपए रखा गया है। आरक्षित वर्ग, महिलाओं और दिव्यांग अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

  • जो उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं। उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।
  • यहां जाने के बाद भर्ती की लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा।
  • फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी अच्छी तरह भर दें।
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट और आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • इसकी एक प्रति निकाल कर अपने पास अवश्य रखें।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews