UPSC ने 70 से ज्यादा पदों पर निकाली भर्ती, यहां जानें आवेदन शुल्क और प्रक्रिया

CSIR CBRI Recruitment

UPSC Recruitment: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं युवा उम्मीदवारों के लिए संघ लोक सेवा आयोग ने भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन जमा करना होगा। भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 जनवरी रखी गई है। यह भर्ती खासतौर पर मेडिकल क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए निकल गई है। इसके जरिए वह अपना सरकारी नौकरी करने का सपना पूरा कर सकते हैं।

पदों का विवरण

यूपीएससी द्वारा निकाली गई यह भर्ती स्पेशलिस्ट ग्रेड 3 के पदों पर है। कुल 78 पद खाली हैं जिन्हें भरा जाने वाला है। माइक्रोबायोलॉजी, पैथोलॉजी, बायोमेट्रिक, एनेस्थीसिया, फॉरेंसिक मेडिसिन जैसे विभागों में चयनित उम्मीदवारों को नौकरी दी जाएगी। इसके लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विभाग के समकक्ष डिग्री होना अनिवार्य है।

आवेदन शुल्क

जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें अपना फॉर्म ऑनलाइन जमा करना होगा। आवेदन जमा करने के दौरान उम्मीदवारों से 25 रुपए शुल्क भी लिया जाएगा। महिला, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, मास्टर, यूपीआई किसी भी ऑनलाइन तरीके से आवेदन शुल्क का भुगतान किया जा सकता है।

कैसे होगा चयन

यूपीएससी द्वारा निकाली गई इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन योग्यता के आधार पर किया जाएगा। जो उम्मीदवार मापदंडों पर खरे उतर रहे हैं उन्हें कुछ सामान्य प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद साक्षात्कार देना होगा और फिर उनका चयन किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

  • भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट खोलने के बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा जिसमें अपना सारा विवरण दर्ज कर दें।
  • विवरण दर्ज करने के बाद मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड कर दें।
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सब कुछ अच्छी तरह से चेक करने के बाद सबमिट बटन के जरिए अपना फॉर्म जमा कर दें।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews