
नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC Recruitment) ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं, जिसके मुताबिक कई पदों पर भर्ती होने वाली है। कुल वैकेंसी की संख्या 71 है। उम्मीदवार 12 मई, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। असिस्टेंट केमिस्ट के पद पर 22, असिस्टेंट जिओफिजिस्ट के पद पर 40, सीनियर साइनटिफ़िक के पद पर 1, असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर एक सब डिवीजनल इंजीनियर के पद पर 2 और सीनियर लेक्चरर के पद पर 1 वैकेंसी है। अलग अलग पदों के लिए आयु सीमा और पात्रता भी अलग निर्धारित की गई है, जिसकी जानकारी आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देख सकते हैं:-ऑफिशियल नोटिफिकेशन
यह भी पढ़े… बरबट्टी के फायदे जानकर आप हो जाएंगे हैरान, वजन कम करने और निरोग रखने में होता है मददगार
कैसे करें आवेदन?
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाईट upsconline.gov.in पर जाए।
- फिर होमपेज पर आपको ऑनलाइन रीक्रूट्मन्ट नोटिफिकेशन का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
- इसमें दिए गए फॉर्म में अपने सारे डिटेल्स अच्छे से भरें।
- दस्तावेजों को अच्छे से स्कैन कर के अपलोड करें।
- अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आप चाहे तो भविष्य के लिए एक प्रिन्ट आउट निकाल कर रख सकते हैं।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

