Sarkari Naukari: यहाँ निकली ड्रग इन्स्पेक्टर समेत कई पदों पर भर्ती, 50 से अधिक पद रिक्त, जानें डिटेल्स

Hindustan Shipyard Limited

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC Recruitment) ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी कीये हैं। अधिसूचना के मुताबिक उम्मीदवारों की भर्ती सीनियर डिजाइन ऑफिसर ग्रेड-1, साइन्टिस्ट-बी, असिस्टेंट आर्किटेक्ट, ड्रग इंस्पेक्टर, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत अन्य कई पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती  होगी। 52 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी। उम्मीदवार ऑनलाइन यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 27 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े…Bigg Boss 16 में सलमान खान की जगह नजर आएंगे शेखर सुमन, दिखेगा कंटेस्टेंट का असली चेहरा

वैकेंसी की संख्या

सीनियर डिजाइन ऑफिसर पर 1, वैज्ञानिक बी पर पर 10, जूनियर साइंटिफ़िक ऑफिसर पर 1, असिस्टेंट आर्किटेक्ट पर 13, असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर 1, ड्रग इंस्पेक्टर पर 26 पद रिक्त हैं।

योग्यता और आयु सीमा

विभिन्न पदों के लिए योग्यता और आयु सीमा भी अलग निर्धारित की गई है। सरकारी नियमों के तहत आरक्षित केटेगरी के उम्मीदवारों को आयु में छूट मिलेगी। योग्यता और सीमा से जुड़ी जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें।

यह भी पढ़े…iQOO Neo 7 धमाल मचाने के लिए तैयार, जल्द होगी मार्केट में एंट्री, बैटरी डीटेल लीक, इतनी होगी कीमत, जानें यहाँ

आवेदन

आवेदन करने के लिए किसी प्रकार के आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाईट www.upsc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के जुड़ी अन्य जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं, जिसकी लिंक नीचे दी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews