UPSC Recruitment: यूपीएससी ने निकाली 109 पदों पर भर्ती, मात्र 25 रुपये आवेदन शुल्क, 2 मई तक करें Apply, जानें डिटेल

upsc recruitment 2024

UPSC Recruitment: यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन ने मेडिकल ऑफिसर, साइंटिस्ट बी और असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। रिक्त पदों की संख्या कुल 109 है। आवेदन प्रक्रिया 13 अप्रैल 2024 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 2 मई 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

रिक्त पदों की संख्या

साइंटिस्ट बी के लिए 3, स्पेशलिस्ट ग्रेड 3 असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 42, इन्वेस्टिगेटर ग्रेड-1 के लिए दो, नॉटिकल सर्वेयर कम डिप्टी डायरेक्टर जनरल के लिए 6, असिस्टेंट केमिस्ट के लिए 3, असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 13 और मेडिकल ऑफिसर के लिए 40 पद रिक्त हैं। 

योग्यता और आयु सीमा

विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा और योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। यूजी/पीजी डिग्री होल्डर्स आवेदन कर सकते हैं। अधिकतम निर्धारित आयु सीमा साइंटिस्ट बी के लिए 35 वर्ष, स्पेशलिस्ट ग्रेड-3 असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 40 वर्ष, रिसर्च ऑफिसर के लिए 30 वर्ष, असिस्टेंट केमिस्ट के लिए 30 वर्ष, नॉटिकल सर्वेयर कम डिप्टी डायरेक्टर जनरल के लिए 50 वर्ष और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 35 वर्ष । पात्रता से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

ऐसे करें आवेदन

एप्लीकेशन फीस मात्र रुपये 25 हैं। हालांकि महिला, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों का एप्लीकेशन फीस “शून्य” है। विजा/मास्टर/रुपे/ क्रेडिट/ डेबिट कार्ड/ यूपीआई के जरिए उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। एक बार फीस भुगतान के बाद इस रिफंड नहीं किया जाएगा। इच्छुक कैंडीडेट्स डेडलाइन से पहले ऑफ़िशियल वेबसाइट http://www.upsc.gov.in/recruitment/forms पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews