UPSSSC ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर 2026, कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं और इंटरव्यू की तारीख घोषित, देखें लिस्ट 

यूपीएसएसएससी ने वर्ष 2026 के लिए कैलेंडर जारी कर दिया है। 9 अगस्त को टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। आइए जानें कब कौन-सा एग्जाम होगा?
UPSSSC Calendar 2026

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 2026 के लिए एग्जाम कैलेंडर (UPSSSC Calendar 2026) जारी कर दिया है। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://upsssc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इस लिस्ट में 59 भर्ती परीक्षाओं, इंटरव्यू, फिजिकल टेस्ट इत्यादि की तारीख दी गई है।

अगस्त में कई परीक्षाओं के आयोजन का प्रस्ताव है। शेड्यूल के मुताबिक अनुदेशक फिटर और ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल पदों के लिए साक्षात्कार अगस्त 2026 में आयोजित किया जाएगा। अनुदेशक इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम मेंटेनेंस पद के लिए इंटरव्यू भी अगस्त में आयोजित होगा।

प्राविधिक सहायक ग्रुप सी मुख्य परीक्षा का आयोजन 9 अगस्त 2026 को सुबह 8:00 बजे सुबह 10:00 बजे से लेकर 12:00 बजे तक किया जाएगा। सम्मिलित अवर अधीनस्थ स्नातक स्तरीय मुख्य परीक्षा 23 अगस्त 2026 को सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 तक आयोजित की जाएगी।

सितंबर-अक्टूबर में होंगी ये परीक्षाएं 

आशुलिपिक मुख्य परीक्षा की हिंदी आशुलेखन एवं टंकण परीक्षा 1 सितंबर को आयोजित की जाएगी। आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर को सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक होगा।  इस दिन भेषजिक (आयुर्वेदिक) मुख्य परीक्षा भी दोपहर 3:00 से लेकर शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। 27 सितंबर को वनरक्षक एवं वन जीव रक्षक मुख्य परीक्षा सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित होगी। जबकि दोपहर 3:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक विधि विज्ञान प्रयोगशाला संयुक्त वर्ग मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।  इसके अलावा अनुदेशक मैकेनिक डीजल इंजन और अनुदेशक टर्नर पद के लिए इंटरव्यू भी सितंबर में ही आयोजित होने वाला है। 

PET 2026 का आयोजन अक्टूबर महीने में किया जाएगा। लेखा परीक्षक एवं सहायक लेखक मुख्य लेखाकार मुख्य परीक्षा 20 दिसंबर को आयोजित होने वाली है। कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा टाइपिंग टेस्ट की दिसंबर माह में ही आयोजित किया जाए।गा हवलदार प्रशिक्षक मुख्य परीक्षा 22 नवंबर को आयोजित होने वाली है।

अगस्त से दिसंबर में होने वाली परीक्षाओं की लिस्ट 

  • असिस्टेंट टेक्निकल ग्रुप सी मुख्य परीक्षा- 9 अगस्त
  • कंबाइंड सबोर्डिनेट सर्विसेज ग्रेजुएट मेंस- 23 अगस्त 2026
  • स्टेनोग्राफर हिंदी शॉर्ट हैंड और टाइपिंग टेस्ट- 1 सितंबर
  • एक्साइज कांस्टेबल मुख्य परीक्षा और फार्मासिस्ट आयुर्वेदिक मुख्य परीक्षा- 20 सितंबर
  • फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्ड लाइफ गार्ड मेंस परीक्षा- 27 सितंबर
  • फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री मेंस परीक्षा- 27 सितंबर 2026
  • प्रिलिमनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट- अक्टूबर 2006
  • प्लाटून कमांडर ब्लॉक ऑर्गेनाइजर मुख्य परीक्षा और हवलदार प्रशिक्षक मुख्य परीक्षा- 22 नवंबर 2026
  • गन्ना पर्यवेक्षक मुख्य परीक्षा और मुहर्रिर मुख्य परीक्षा की लिखित परीक्षा- नवंबर 2026
  • लेखा परीक्षक एवं सहायक लेखाकार मुख्य परीक्षा और विधान भवन रक्षक एवं विधान भवन अग्निक या अग्निक रक्षक मुख्य परीक्षा- 20 दिसंबर
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews