UPSSSC Excise Constable Vacancy 2026: आबकारी सिपाही के पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन करने की तारीख और पात्रता

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से एक्साइज कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकाली गई है। आवेदन की प्रक्रिया जून से शुरू होगी। इसके लिए केवल 25 रुपए मामूली शुल्क देना होगा।
UP Excise Constable Vacancy 2026

अगर आप सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और पुलिस विभाग का हिस्सा बनना चाहते हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से एक्साइज कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से इसका हिस्सा बन सकते हैं।

आबकारी कांस्टेबल के पदों पर भर्ती का जो नोटिफिकेशन जारी कि गया है। उसके मुताबिक आवेदन की प्रक्रिया 4 जून से शुरू की जाएगी। जो उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बनना चाहते हैं, वह 24 जून तक आवेदन कर सकते हैं। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होने वाली है और पात्र अभ्यर्थियों तय तिथियों में फॉर्म भर सकते हैं।

क्या चाहिए पात्रता

  • भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए उम्मीदवारों के पास UPSSSC PET 2025 का स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है।
  • उम्मीदवार का माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की इंटरमीडिएट और इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है।
  • 1 जुलाई 2026 को अभिव्यक्ति की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • जो व्यक्ति आरक्षित वर्ग से आते हैं उन्हें नियमों के मुताबिक उम्र में छूट दी जाएगी।

कितने पदों पर हो रही नियुक्ति

इस भर्ती के माध्यम से 722 पदों पर नियुक्ति की जाने वाली है। इसमें एक्साइज कांस्टेबल के 612 और एक्साइज कांस्टेबल स्पेशल सिलेक्शन के 110 पद आरक्षित किए गए हैं।

क्या चाहिए शारीरिक मापदंड

पुरुष उम्मीदवारों के लिए शारीरिक मापदंड में न्यूनतम लंबाई 167.6 सेंटीमीटर और सीना 80 सेमी बिना फुलाने और 85 सेंटीमीटर फुलाने पर होना चाहिए। महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 152 सेंटीमीटर और एससी एसटी वर्ग के लिए 147 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। न्यूनतम वजन 45 किलोग्राम होना अनिवार्य किया गया है।

कितनी लगेगी फीस

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को 25 रूपये शुल्क जमा करना होगा। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। भर्ती से जुड़ी जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews