MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

UPSSSC Mukhya Sevika Mains Exam Result : जारी किया यूपीएसएसएससी ने मुख्य सेविका मेंस परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दी गई स्टेप्स के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते है।
mp board

UPSSSC Mukhya Sevika Mains Exam Result : यूपीएसएसएससी भर्ती परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने मुख्य सेविका भर्ती मेंस परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे है वह अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने मुख्य सेविका भर्ती मेंस परीक्षा का रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, वहीं इस परीक्षा का कटऑफ भी जारी कर दिया गया है। कटऑफ कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग तय किया गया है। जो उम्मीदवार निर्धारित कटऑफ प्राप्त करेंगे वे भर्ती के अगले चरण के लिए क्वालीफाई माने जाएँगे।

गौरतलब है कि यूपीएसएसएससी ने यह भर्ती साल 2022 में निकाली गई थी जिसके लिए अब रिजल्ट की घोषणा की गई है। इस भर्ती के माध्यम से कुल हेड सर्वेंट के 2693 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दी गई स्टेप्स के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते है।

ऐसे करें चेक

  • उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • उसके बाद होमपेज पर आपको रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगइन करें।
  • परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर पीडीएफ प्रारूप में डिस्प्ले होगा।
  • इस परिणामों की एक प्रति जांचें और डाउनलोड करके अपने पास कर रख लें।
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews
UPSSSC Mukhya Sevika Mains Exam Result : जारी किया यूपीएसएसएससी ने मुख्य सेविका मेंस परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक - MP Breaking News