UPSSSC PET 2026: यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा की तिथियों में संशोधन, ये है नई डेट, 2 शिफ्ट में होगी , जानें अन्य डिटेल्स

UPSSSC PET Exam Date 2026 Revised: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में पीईटी की तारीखों में किया बदलाव, यूपी पीईटी परीक्षा का संशोधित एग्जाम शेड्यूल जारी, 25,30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगा पीईटी 2026 का आयोजन, इस साल PET के लिए 35.42 लाख उम्मीदवारों ने कराया है रजिस्ट्रेशन
mp board exam

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2026 की तारीखों में संशोधन किया है। हालांकि परीक्षा पहले की तरह तीन दिनों में और हर दिन दो शिफ्ट में ही आयोजित की जाएगी।

आयोग द्वारा जारी नए शेड्यूल के अनुसार, पीईटी 2026 का आयोजन अब 25 अक्टूबर (रविवार), 30 अक्टूबर (शुक्रवार) और 1 नवंबर (रविवार) को किया जाएगा। पहले यह परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जानी थी।  एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले upsssc.gov.in पर जारी किए जाएंगे, जहां से उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर समेत अन्य जानकारी भरकर डाउनलोड कर सकेंगे। इस साल की PET के लिए लगभग 35.42 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

बता दें कि प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) एक क्वालिफाइंग परीक्षा है, जिसका आयोजन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा किया जाता है।यह परीक्षा उत्तर प्रदेश सरकार के अधीन आने वाले विभिन्न ग्रुप-B और ग्रुप-C पदों पर भर्ती के लिए अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी PET परीक्षा उत्तीर्ण कर लेते हैं, वे ही उन मुख्य भर्तियों में शामिल होने के पात्र होते हैं, जिनके लिए PET को प्रारंभिक पात्रता के रूप में निर्धारित किया गया है।इसमें लेखपाल, जूनियर असिस्टेंट, ग्राम विकास अधिकारी, स्टेनोग्राफर, फॉरेस्ट गार्ड सहित अन्य कई पदों की भर्तियां शामिल हैं।

UPSSSC PET Exam का समय

पीईटी 2026 की परीक्षा हर दिन दो पालियों सुबह और दोपहर में आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे। इसकी समयावधि 2 घंटे की होगी। परीक्षा में बहुविकल्पीय और वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग के हिसाब से निर्धारित अंक का 25 प्रतिशत अंक काटा जाएगा। एडमिट कार्ड परीक्षा से 3 से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे।

  • पहली पाली: सुबह 10:00 से 12:00 बजे
  • दूसरी पाली: दोपहर 3:00 से 5:00 बजे

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews