UPSSSC Recruitment 2026: ASO और ARO के 929 पदों पर भर्ती, 11 मई तक करें आवेदन, आयु सीमा 40 वर्ष, जानें पात्रता और अन्य डिटेल्स

UPSSSC ASO ARO Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (ASO) और असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर (ARO) के 900 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 11 मई 2026 है।
government job 2026

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी (ASO) और सहायक अनुसंधान अधिकारी (ARO) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

यदि फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है, तो उसमें सुधार (Correction) करने के लिए 18 मई 2026 तक का समय दिया गया है। ये पद उत्तर प्रदेश के विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों जैसे पशुपालन निदेशालय, गन्ना एवं चीनी प्रतिष्ठान, और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में भरे जाएंगे। इसमें मुख्य रूप से सहायक सांख्यिकीय अधिकारी और सहायक शोध अधिकारी के पद शामिल हैं।

UPSSSC Recruitment 2026 Details 

कुल पद: 929

वैकेंसी डिटेल्स

  • अनारक्षित 311
  • अनुसूचित जाति 211
  • अनुसूचित जनजाति 12
  • अन्य पिछड़ा वर्ग 300
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 62

पदों का विवरण

  • सहायक सांख्यिकी अधिकारी (एएसओ) – अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी प्रभाग 267
  • सहायक सांख्यिकी अधिकारी (विशेष भर्ती) 234
  • सहायक सांख्यिकी अधिकारी – राज्य कर आयुक्त कार्यालय 44
  • सहायक सांख्यिकी अधिकारी – वन संरक्षक कार्यालय 22
  • सहायक सांख्यिकी अधिकारी (विशेष भर्ती) – वन विभाग 16
  • सहायक सांख्यिकी अधिकारी – प्रशिक्षण एवं रोजगार निदेशालय 08
  • सहायक सांख्यिकी अधिकारी – राज्य योजना संस्थान 36
  • सहायक सांख्यिकी अधिकारी (विशेष भर्ती) – योजना संस्थान 02
  • सहायक सांख्यिकी अधिकारी – रजिस्ट्रार सहकारी समितियां 90
  • सहायक सांख्यिकी अधिकारी (विशेष भर्ती) – सहकारी 20
  • सहायक सांख्यिकी अधिकारी – अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान 05
  • सहायक सांख्यिकी अधिकारी – पशुपालन निदेशालय 24
  • सहायक सांख्यिकी अधिकारी (विशेष भर्ती) – पशुपालन 03
  • सहायक सांख्यिकी अधिकारी – गन्ना एवं चीनी प्रतिष्ठान 38
  • सहायक सांख्यिकी अधिकारी – चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं 18
  • सहायक सांख्यिकी अधिकारी – सिंचाई एवं जल संसाधन 10
  • सहायक सांख्यिकी अधिकारी (विशेष भर्ती) – सिंचाई 01
  • सहायक अनुसंधान अधिकारी (सांख्यिकी) – वित्तीय योजना 12
  • सहायक अनुसंधान अधिकारी (विशेष भर्ती) – वित्तीय योजना 01​

आयु सीमा: आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों (OBC, SC, ST) को सरकारी नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

​शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से गणित, सांख्यिकी (Statistics), वाणिज्य (Commerce), या अर्थशास्त्र (Economics) में स्नातकोत्तर (Postgraduate) की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही कंप्यूटर का आधारभूत ज्ञान भी आवश्यक है। केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने UPSSSC PET 2025 की परीक्षा दी है और जिनके पास वैध स्कोरकार्ड है। देवनागरी लिपि में हिंदी पढ़ना और लिखना ।सेना (प्रादेशिक सेना) में कम से कम 2 साल काम किया हो या जिनके पास National Cadet Corps (NCC) का ‘B’ सर्टिफिकेट वालों को प्राथमिकता

​चयन प्रक्रिया: ​चयन का मुख्य आधार लिखित परीक्षा होगी। सबसे पहले PET स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) और मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा।

आवेदन शुल्क: सभी वर्गों के लिए यह मात्र 25 रुपये रखा गया है, जिसे आप नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या UPI के जरिए जमा कर सकते हैं।

परीक्षा पैटर्न?

  • मुख्य परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न ।
  • प्रश्न पत्र में तीन सेक्शन- पहला सांख्यिकी व गणित के 65 अंक के प्रश्न, दूसरा कंप्यूटर व आईटी के 15 अंक के प्रश्न , तीसरा यूपी का सामान्य ज्ञान 20 अंक।
  • सभी सवाल मल्टीपल चॉइस बेस्ड।
  • परीक्षा में कुल 100 प्रश्न ।
  • 2 घंटे का समय ।
  • हर सही उत्तर के लिए एक अंक ।
  • गलत जवाब देने पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग ।

UPSSSC notification 2026

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews