UPSSSC: ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट के 1829 पदों पर भर्ती, आयु सीमा 40 वर्ष, 14 जुलाई से आवेदन, जानें अन्य डिटेल्स

UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट के 1829 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन प्रक्रिया 14 जुलाई 2026 से शुरू होगी। 40 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं अन्य डिटेल्स...
UPSSSC Recruitment

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) आयोग द्वारा विभिन्न विभागों में लेखा परीक्षक (Auditor) और सहायक लेखाकार (Assistant Accountant) के 1,829 पदों (विज्ञापन संख्या 14-परीक्षा/2026) पर भर्ती निकाली गई है। ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 14 जुलाई 2026 से शुरू होगी।

उम्मीदवार 3 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन पंजीकरण और शुल्क का भुगतान कर सकेंगे। आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार के संशोधन या त्रुटि सुधार के लिए अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। मुख्य परीक्षा की तारीखों का ऐलान आयोग द्वारा बाद में किया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UPSSSC Recruitment 2026

संगठन का नाम: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग 

पद का नाम: लेखा परीक्षक और सहायक लेखाकार

कुल संख्या: 1,829 पद

पदों का विवरण

  • आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय के तहत सहायक लेखाकार के 609 पद
  • नगर पालिका परिषद निदेशालय में सहायक लेखाकार के 600 पद
  • उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद में सहायक लेखाकार के 156 पद
  • स्थानीय निधि लेखा परीक्षा निदेशालय में लेखा परीक्षक के पद शामिल हैं।

पात्रता: उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2025 (UPSSSC PET-2025) का वैध स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है। केवल वही अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे जो PET 2025 में उपस्थित हुए हैं। किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक (B.Com) की डिग्री या अकाउंटेंसी में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा होना चाहिए। इसके साथ ही, अभ्यर्थी के पास कंप्यूटर संचालन में NIELIT का ‘O’ लेवल प्रमाण पत्र या इसके समकक्ष कोई मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट होना जरूरी है।

​आयु सीमा: आयु की गणना 1 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी। इस तिथि को उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश के आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

वेतनमान: 29,200 से 92,300 का पे-स्केल और 2,800 का ग्रेड पे निर्धारित किया गया है।

चयन प्रक्रिया: सबसे पहले उम्मीदवारों को उनके PET 2025 के अंकों के आधार पर मुख्य लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। मुख्य परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार (MCQ) की होगी, जिसमें कुल 180 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए ढाई घंटे का समय मिलेगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा, जिसके बाद अंतिम मेरिट सूची तैयार होगी।
​

UPSSSC Auditor/ Assistant Accountant notification

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews