UPSSSC ने स्टेनोग्राफर के 200 से ज्यादा पदों पर निकाली भर्ती, जानें योग्यता और आयु सीमा

DSSSB

UPSSSC Recruitment: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से एक बार फिर 200 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी करने का सपना देखते हैं और देश की सेवा करना चाहते हैं। उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है क्योंकि वह स्टेनोग्राफर की इस भर्ती के लिए अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। भर्ती की प्रक्रिया के लिए आवेदन 17 अक्टूबर से जमा किए जा सकेंगे, जिसकी अंतिम तिथि 6 नवंबर रखी गई है। जो अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए इच्छुक हैं, वह ऑफिशियल वेबसाइट www.upsssc.gov.in के जरिए अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। इस संबंध में सारी जानकारी वेबसाइट पर दी गई है।

आयु सीमा

भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष रखी गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियम एवं शर्तों के आधार पर छूट दी जाएगी।

योग्यता

स्टेनोग्राफर के इन 277  पदों के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जो उत्तर प्रदेश प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 2022 में उपस्थित हुए थे और उन्हें स्कोर कार्ड मिल चुका है। इसके अलावा अन्य अभ्यर्थी भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क

इस पद के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 25 रुपए के शुल्क का भुगतान करना होगा। बाकी अन्य वर्गों को किसी भी तरह की फीस नहीं चुकानी होगी। अभ्यर्थी 15 नवंबर तक शुल्क का भुगतान कर सकते हैं, वहीं फॉर्म में संशोधन भी इस तिथि तक किया जा सकता है।

ऐसे करें आवेदन

  • इच्छुक अभ्यर्थियों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद यहां दी गई भर्ती की लिंक पर क्लिक करें और पर्सनल डिटेल डालने के बाद अपना यूजर आईडी और पासवर्ड क्रिएट करें।
  • सारी जानकारी डालने के बाद आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा। उसमें मांगी गई सभी डिटेल्स दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड कर दें।
  • सब कुछ अच्छी तरह जांचने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर आवेदन जमा कर दें और इसकी एक प्रति निकाल कर अपने पास रखें।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews