UPSSSC Vacancy: 400 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, आयु सीमा 40 साल, सैलरी 50 हजार पार, जानें कब से कर सकेंगे आवेदन

UPSSSC Vacancy 2026:आईटीआई पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सिंचाई विभाग में सहायक बोरिंग तकनीशियन के कुल 402 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।
BEML recruitment 2026

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सहायक बोरिंग तकनीशियन (Assistant Boring Technician) के 402 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन (विज्ञापन संख्या: 04-परीक्षा/2026) जारी किया है। यह भर्ती सिंचाई (लघु सिंचाई) विभाग के अंतर्गत की जाएगी। अगर आप आईटीआई पास हैं और PET-2025 दिया है तो ये आपके लिए बहुत अच्छा मौका है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 5 मई 2026 तक है।

UPSSSC Recruitment 2026

कुल पद: 402

​पदों का विवरण (Vacancy Details)

  • ​अनारक्षित (General): 163 पद
  • ​अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 107 पद
  • ​अनुसूचित जाति (SC): 82 पद
  • ​आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 40 पद
  • ​अनुसूचित जनजाति (ST): 10 पद

​आयु सीमा: 1 जुलाई 2026 को उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। (आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी)

शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (हाई स्कूल) पास होना चाहिए। संबंधित ट्रेड (जैसे: फिटर, मैकेनिक, टर्नर, वायरमैन, या नलकूप मिस्त्री) में 2 साल का ITI सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। ध्यान रहे इस भर्ती के लिए केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने UPSSSC PET-2025 परीक्षा दी है और जिनके पास वैध स्कोरकार्ड है।

​वेतनमान : चयनित उम्मीदवारों को पे-लेवल 2 के तहत वेतन दिया जाएगा, जिसका वेतनमान ₹19,900 से ₹63,200 के बीच होगा। इसके अलावा सरकार के नियमों के अनुसार DA, HRA, मेडिकल और अन्य भत्ते भी मिलेंगे

आवेदन शुल्क : ​सभी श्रेणियों (General, OBC, SC, ST, EWS) के लिए आवेदन शुल्क मात्र ₹25 रखा गया है। ये राशि ऑनलाइन माध्यम से जमा करनी होगी

​चयन प्रक्रिया :

  • शॉर्टलिस्टिंग: PET-2025 के स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  • ​मुख्य लिखित परीक्षा: शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा।
  • ​दस्तावेज सत्यापन (DV): परीक्षा पास करने वालों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

आधिकारिक वेबसाइट: uppsc.up.nic.in

​महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

  • ​नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 16 मार्च 2026
  • ​ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 15 अप्रैल 2026
  • ​आवेदन करने की अंतिम तिथि: 05 मई 2026
  • ​शुल्क समायोजन और आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि: 12 मई 2026

UPSSSC Recruitment Notification 2026

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews