हिमाचल में 30 नवंबर से शुरू हुई वन मित्र भर्ती, यहां जानें आवेदन की अंतिम तिथि

government jobs

HP Van Mitra Job 2023 : हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, प्रदेश सरकार द्वारा 30 नवंबर यानी आज से वन मित्र भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिसके लिए अभ्यर्थी 30 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि सरकार ने 2,061 पदों पर भर्ती निकाली है। वहीं, इच्छुक अभ्यर्थी ज्यादा जानकारी के लिए वन विभाग की वेबसाइट या संबंधित कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। आइए जानें विस्तार से यहां…

जानें आयु सीमा

इसमें आवेदन करने वालों की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। साथ ही आवेदनकर्ता की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास होनी चाहिए। लिखित परीक्षा में पास होने के बाद वन मित्रों को 10 हजार रुपये प्रति माह मानदेय मिलेगा। कर्मचारियों को सरकारी छुट्टी के साथ 12 अतिरिक्त छुट्टियां मिलेंगी। वहीं, महिलाओं को 180 दिन का मैटरनिटी लीव मिलेगी। बता दें कि जिनका जिस बीट में सेलेक्शन होगा वो हमेशा उसी में रहेंगे। उनका कभी ट्रांसफर नहीं होगा।

ग्राउंड टेस्ट करना होगा पास

इस दौरान वन मित्रों को पौराधारोपण करना होगा। बता दें कि अभ्यार्थियों को सबसे पहले वन विभाग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। जिसके बाद ग्राउंड टेस्ट पास करने होगा जो कि 100 अंकों का होगा।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews