Vyapam Recruitment 2022: फूड इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती, लास्ट डेट नजदीक, जानें आयु-पात्रता

Indian Postal Department

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी (Chhattisgarh Government Jobs 2022) की चाह रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल ने खाद्य सिविल आपूर्ति इंस्पेक्टर (CG Vyapam Food Inspector vacancy 2022) के 84 पदों पर भर्ती निकाली है।आवेदन की प्रक्रिया 7 जनवरी से शुरु हो चुकी है और 30 जनवरी लास्ट डेट है।

यह भी पढ़े.. MP Corona: मंत्री-विधायक समेत 7763 पॉजिटिव, जानें जिलों की स्थिति, स्कूल-परीक्षा पर फैसला जल्द!

आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। इस पोस्ट से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां नीचे दी गई है।

CG Vyapam Recruitment 2022

कुल पद-84

आयु सीमा- आवेदकों की आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्यता- छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा जारी की गई खाद्य सिविल आपूर्ति इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया- इन पदों पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा। इस परीक्षा में मेरिट पाने वाले उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।

आवेदन शुल्क
1. सामान्य वर्ग के आवेदकों के लिए- 350 रुपये
2. अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों के लिए- 250 रुपये
3. एससी,एसटी और दिव्यांग वर्ग के आवेदकों के लिए- 200 रुपये

महत्वपूर्ण तिथियां

1. आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि- 7 जनवरी 2022
2. आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तिथि- 30 जनवरी 2022
3. परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि- 11 फरवरी 2022
4. परीक्षा की तिथि- 20 फरवरी 2022

ऐसे करें आवेदन-

  • सबसे पहले उम्मीदवार छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे खाद्य सिविल आपूर्ति भर्ती/Food Civil Supply Recruitment से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। अब आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।अब अपने आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
  • अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज करें।सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।अपना आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews