Vyapam Recruitment 2022: इन पदों पर निकली है भर्ती, 5 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, 50000 पार सैलरी, जानें आयु-पात्रता

vyapam Recruitment 2022

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर (Chhattisgarh Professional Examination Board) के उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है।छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल (Chhattisgarh Environment Conservation Board) ने वैज्ञानिक ( Scientist) के पदों की भर्ती निकाली है।इसके लिए राज्य के स्‍थानीय/जिले के मूल निवासियों से अंतिम तिथि तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन मंगाया गया है।

यह भी पढ़े.. सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, मंत्रालय ने जारी किया ये आदेश, ऐसे मिलेगा लाभ

इसके आवेदन की प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू होगी और 30 अगस्त तक चलेगी। छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा जारी किये गये इन पदों पर आवेदन करने के इच्‍छुक उम्‍मीदवार जो इस रोजगार समाचार पर निर्धारित शैक्षणिक योग्‍यताओं एवं अन्‍य अर्हताओं की पात्रता रखते हों, वे अंतिम तिथि तक विभाग को अपना आवेदन प्रस्‍तुत कर सकते हैं।

Vyapam Recruitment

कुल का नाम- वैज्ञानिक

पदों की संख्‍या –02 पद

आयु सीमा- आयु निर्धारित दिनांक की स्थिति में कम से कम 21 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। अनु जाति / अनु जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / PH उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट की पात्रता होगी।आयु सीमा में छूट संबंधी जानकारी के लिए शासन के दिशा–निर्देश या विभागीय विज्ञापन का अवलोकन करें। उम्मीदवार आयु की गणना 01/01/2022 की स्थिति में करें।

योग्‍यता- आवेदन करने के लिए उम्‍मीदवार के पास किसी मान्‍यता प्राप्‍त संस्‍था/बोर्ड/विश्‍वविद्यालय से Post Graduate अथवा समकक्ष योग्‍यता होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्‍यता संबंधी सटिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करें।

वेतनमान- चयनित उम्‍मीदवारों को 56100-177500 रूपये प्रतिमाह का वेतनमान प्रदान किया जाएगा।आवेदक को शासन के निर्देशानुसार वेतनमान दिया जाएगा।वेतनमान संबंधी सटिक जानकारी के लिए विभागीय विज्ञापन का अवलोकन करें।

आरक्षण – भर्ती पदों पर वर्गवार आरक्षण नियमानुसार लागू रहेगी। अत: आरक्षण एवं पदों की वर्गवार जानकारी के लिए विभागीय विज्ञापन चेक करें।

आवेदन प्रक्रिया-इस रोजगार समाचार पर उम्‍मीदवार को निर्धारित प्रारूप में Online माध्‍यम से विभाग को आवेदन प्रस्‍तुत करना होगा। आवेदन करने संबंधी सटिक जानकारी के लिए विभागीय विज्ञापन का निरीक्षण करें और निर्देशों का पालन करते हुए विभाग को आवेदन प्रस्‍तुत करें।

चयन प्रक्रिया- योग्‍य उम्‍मीदवार के चयन के लिए विभाग द्वारा लिखित परीक्षा/कौशल परीक्षा/मेरिट सूची/समूह चर्चा/साक्षात्‍कार (जो भी लागू हो) आयोजित की जावेगी, जिसमें प्रदर्शन के आधार पर उम्‍मीदवार का चयन किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिये गये लिंक से विभागीय विज्ञापन एवं आवेदन फार्म प्रारूप का अवलोकन करें।

महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड।
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी
  • 08वीं / 10वीं / 12वीं की अंकसूची
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • अगर उम्मीदवार विकलांग है तो  विकलांगता प्रमाण पत्र
  • अनुभव प्रमाण पत्र यदि हो तो

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews