Vyapam Recruitment 2024 : उम्मीदवारों के लिए अपडेट, 8 भर्ती परीक्षाओं की तारीख घोषित, जुलाई से अक्टूबर के बीच होंगे एग्जाम, विभिन्न पदों पर होगी भर्ती

नए कैलेंडर के अनुसार, सहायक ग्रेड-3 , प्रयोगशाला सहायक, प्रयोगशाला तकनीशियन, असिस्टेंट ग्रेड 3 परीक्षा, छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा और लैब टेक्नीशियन पद के लिए परीक्षा जुलाई से सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी।
cg vyapam

CG Vyapam/ CGPEB Exam Calendar 2024 : छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। व्यापमं ने जुलाई से अक्टूबर के बीच होने वाली 8 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है।उम्मीदवार दी गई लिंक से इसे देख सकते है या अधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in/ पर विजिट कर सकते है। इसके अलावा बोर्ड ने 14 जुलाई को होने वाली बीएससी नर्सिंग प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट-cgstate.gov.in. के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ व्यापमं परीक्षा कैलेंडर 2024

  • सहायक ग्रेड-3 (छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट) – 28 जुलाई 2024
  • प्रयोगशाला सहायक (राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला, रायपुर)- 25 अगस्त 2024
  • प्रयोगशाला तकनीशियन (राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला, रायपुर)-25 अगस्त 2024
  • छात्रावास अधीक्षक (आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास, नवा रायपुर)-15 सितंबर 2024
  • प्रयोगशाला तकनीशियन (उच्च शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर)- 29 सितंबर 2024
  • मत्स्य निरीक्षक (संचालनालय मछली पालन विभाग)-29 सितंबर 2024
  • सहायक सांख्यकी अधिकारी (संचालनालय, कृषि)- 20 अक्टूबर 2024
  • प्रयोगशाला सहायक (संचालनालय, कृषि)- 20 अक्टूबर 2024

14 जुलाई को बीएससी नर्सिंग प्रवेश

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (CPEB) ने बीएससी नर्सिंग प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट-cgstate.gov.in. पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा रविवार, 14 जुलाई 2024 को छत्तीसगढ़ के 32 जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाली है। लिखित परीक्षा उम्मीदवारों को राज्य भर के विभिन्न नर्सिंग पाठ्यक्रमों में नामांकित होने का अवसर प्रदान करेगी। जिन अभ्यर्थियों ने सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण कर ली, उन्हें अपनी सीट सुरक्षित करने के लिए सूचित किए जाने पर काउंसलिंग सत्र के लिए उपस्थित होना होगा।

ये रहेंगे नियम

  • परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को प्रारंभ समय से कम से कम एक घंटे पहले अपने संबंधित केंद्रों पर पहुंचना होगा।
  • एडमिट कार्ड एक आवश्यक दस्तावेज है इसके बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • मूल फोटो आईडी प्रमाण जैसे मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड या पासपोर्ट इनमें से कोई एक आईडी अवश्य लेकर जाएं।
  • आईडी प्रमाणों की फोटोकॉपी स्वीकार नहीं की जाएगी, और मूल पहचान के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश से इनकार कर दिया जाएगा।
  • परीक्षा केंद्र से संबंधित किसी भी समस्या के लिए, उम्मीदवार हेल्पलाइन 0771-2972780 या मोबाइल नंबर 8269801982 पर संपर्क कर सकते हैं।

https://vyapam.cgstate.gov.in/sites/default/files/2024-07/1293_1.pdf

https://vyapam.cgstate.gov.in/sites/default/files/2024-07/1298_0.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews