Vyapam Recruitment 2025 : 430 पदों पर निकली है भर्ती, 30 जून से पहले करें आवेदन, अगस्त में परीक्षा, जानें आयु-पात्रता

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने लैब अटेंडेंट के 400 से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकाली हैं।इच्छुक अभ्यर्थी 30 जून तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते है। परीक्षा का आयोजन जुलाई 2025 में किया जाएगा।
cg vyapam

CG Vyapam Recruitment 2025 : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने लैब अटेंडेंट के विभन्न पदों पर भर्ती निकाली हैं। इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर 30 जून तक अप्लाई कर सकते हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सीजी व्यापम लैब अटेंडेंट के कुल 430 पदों को भरा जाएगा।आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा आदि प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा। एग्जाम का आयोजन 3 अगस्त 2025 को किया जा सकता है। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

CG Vyapam Lab Attendant Recruitment

कुल पद: 430

योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है।आवेदक के पास विभागीय नियमों के अनुसार निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास होनी चाहिए। इन विशिष्ट शर्तों को पूरा करने वाले अभ्यर्थी ही पात्र माने जाएंगे।

आयु सीमा: आवेदक की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार छूट प्राप्त है।

चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा । एग्जाम का आयोजन 3 अगस्त 2025 ।परीक्षा का समय दो घंटे। एडमिट कार्ड एग्जाम डेट से 7 से 10 दिन पहले जारी किया जाएगा।

आवेदन शुल्क: जनरल कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 350 रुपए और ओबीसी के लिए 250 रुपए निर्धारित किया गया है। एससी व एसटी श्रेणी के आवेदकों को 200 रुपए एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना होगा।

महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स: 10वीं/12वीं पास की मार्कशीट और सर्टिफिकेट।आईटीआई पास की मार्कशीट और सर्टिफिकेट। हाल ही का पासपोर्ट साइज फोटो।जन्म तिथि का प्रमाण।आधार कार्ड। रिज्यूमे/बायो डेटा

Vyapam Recruitment : कैसे करें आवेदन

  • स्टेप 1: सीजी व्यापम की वेबसाइट @https/vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • स्टेप 2: होम पेज पर, लैब टेक्नीशियन एप्लीकेशन लिंक देखें और उस पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: नाम, कुल अंक, प्राप्त अंक, उत्तीर्ण वर्ष और रोल नंबर जैसी जरूरी जानकारी भरें।
  • स्टेप 4: सभी आवश्यक फ़ील्ड और बुनियादी जानकारी भरें।
  • स्टेप 5: आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें और अपना पसंदीदा परीक्षा जिला चुनें।
  • स्टेप 6: “I Agree” पर क्लिक करके घोषणा से सहमत हों। अंत में, अपना आवेदन पूरा करने के लिए “सबमिट” पर क्लिक करें।

Notification

https://vyapamcg.cgstate.gov.in/uploads/pdfs/0e6dbbbf-de70-436a-9a2a-b3f1129835b7_press%20note.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews