Vyapam Recruitment 2025 : 200 पदों पर निकली है भर्ती, 27 जून तक करें आवेदन, जुलाई में परीक्षा, जानें डिटेल्स

परीक्षा 27 जुलाई कोआयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाईन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाईन पद्धति से किया जाएगा।
cg vyapam

छत्तीसगढ़ व्यापम में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर ने छग आबकारी विभाग में आरक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया 4 जून से शुरू हो गई है । इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 27 जून को शाम 5 बजे तक vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है।

परीक्षा 27 जुलाई कोआयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाईन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाईन पद्धति से किया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं, उनका परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा वापस कर दिया जाएगा। परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाता में वापस किया जाएगा, जिस बैंक खाता से अभ्यर्थी ने ऑनलाईन आवेदन परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है।

CG Excise Constable recruitment 2025

कुल पद: 200

पदों का विवरण

  • सामान्य वर्ग के 84 पद
  • अनुसूचित जाति (SC) के 24 पद।
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 64 पद।
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के 28 पद शामिल हैं।

आयु सीमा: अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष (1 जनवरी 2025 तक) होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा सामान्य वर्ग के लिए 30 वर्ष है। छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट मिलेगी, यानी उनकी ऊपरी आयु सीमा 35 वर्ष होगी। अन्य आरक्षित वर्गों को भी नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

योग्यता: आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है।

आवेदन शुल्क :सामान्य वर्ग के लिए 350 ,ओबीसी वर्ग के लिए 250 और अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के लिए 200  है।

चयन प्रक्रिया : उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) के आधार पर होगा।

परीक्षा पैटर्न : लिखित परीक्षा की तिथि 27 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। परीक्षा में एक ही प्रश्न पत्र होगा, जिसमें कुल 100 MCQ प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और कुल परीक्षा 100 अंकों की होगी। परीक्षा अवधि 2 घंटे की होगी।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन की तिथि : 27 जून
  • परीक्षा की तिथि: 27 जुलाई 2025, 33 जिला मुख्यालयों में
  • आवेदन त्रुटि सुधार: 28 से 30 जून तक

https://vyapamcg.cgstate.gov.in/uploads/pdfs/e3784e71-e170-4cce-9dc7-d21a6e1f4f19.pdf

https://vyapamcg.cgstate.gov.in/uploads/pdfs/e4427cf6-f332-491f-9d28-44a9cbde1b0d_1515.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews