Vyapam Recruitment: 227 पदों पर निकली है भर्ती, 3 सितंबर तक करें आवेदन, जानें आयु सीमा पात्रता डिटेल्स

इस भर्ती परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ राज्य का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है। साथ ही अभ्यर्थी को बीएससी नर्सिग या पीबीबीएससी नर्सिंग या जनरल नर्सिंग एवं वरिष्ठ प्रसूति विज्ञान प्रशक्षिण उत्तीर्ण होना चाहिए।
cg vyapam

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। छग व्यवसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं के अधीनस्थ संभाग स्तरीय स्टॉफ नर्स के 227 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 13 अगस्त से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 3 सितंबर तक व्यापमं की वेबसाइट पर अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं। त्रुटि सुधार की तारीख 4 से 6 सितंबर तक रखी गई है।परीक्षा की संभावित तारीख 21 सितंबर रखी गई है। शासन नियमानुसार राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं, उनका परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा वापस कर दिया जावेगा। परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाता में वापस किया जाएगा, जिस बैंक खाता से अभ्यर्थी ने ऑनलाइन आवेदन परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है।

CG Staff Nurse Recruitment 2025

कुल पद: 227 पद

पदों का विवरण

  • रायपुर के लिए 55
  • बिलासपुर के लिए 55
  • सरगुजा के लिए 57
  • बस्तर के लिए 58 पद

योग्यता: राज्य का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी को बीएससी नर्सिग या पीबीबीएससी नर्सिंग या जनरल नर्सिंग और वरिष्ठ प्रसूति विज्ञान प्रशक्षिण उत्तीर्ण होना चाहिए। स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ नर्सिंग काउंसिल में जीवित पंजीयन वाले ही इस भर्ती के लिए योग्य होंगे।

आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क: सामान्य वर्ग के लिए- 350, ओबीसी वर्ग के लिए – 250, एससी / एसटी वर्ग के लिए – 250 रूपए।अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पद्धति से किया जाएगा।

https://vyapamcg.cgstate.gov.in/uploads/pdfs/b42681a8-a87f-4986-ba99-a2e5ec7981d4_Adobe%20Scan%20Aug%2013,%202025%20(1)%20(1).pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews