Vyapam Recruitment : विभिन्न पदों पर निकली है भर्ती, 3 अक्टूबर से पहले करें आवेदन, नवंबर में परीक्षा, जानें डिटेल्स

आवेदन पत्र में कोई त्रुटि हो गई है तो 4 से 6 अक्टूबर 2025 तक सुधारने का मौका मिलेगा।आवेदन करते समय उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा।
cg vyapam

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, स्टाफ नर्स, वार्ड बाय और वार्ड के 525 पदों पर भर्ती निकाली है।ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 सितंबर से शुरू हो गई है, जो 3 अक्टूबर तक चलेगी। परीक्षा 9 नवंबर 2025, रविवार को आयोजित की जाएगी, जबकि प्रवेश पत्र 3 नवंबर से डाउनलोड किए जा सकेंगे। इसमें कोरोना महामारी के दौरान सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में 6 माह से 1 वर्ष तक सेवा देने वाले अस्थायी स्वास्थ्य कर्मचारियों को 10 बोनस अंक दिए जाएंगे जो अंतिम चयन प्रक्रिया में जुड़ेंगे।आवेदन पत्र में कोई त्रुटि हो गई है तो 4 से 6 अक्टूबर 2025 तक सुधारने का मौका मिलेगा।आवेदन करते समय उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। यह परीक्षा 9 नवंबर 2025को आयोजित की जाएगी।

CG Vyapam Recruitment 2025

कुल पद : 525

पदों का विवरण

  • स्टाफ नर्स 225
  • ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (पुरुष) 100
  • ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (महिला) 100
  • वार्ड बाय 50
  • वार्ड आया 50

वेतनमान : सैलरी स्टाफ नर्स ₹5200–₹20200 (लेवल 7), ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (पुरुष)  ₹5200–₹20200 (लेवल 5), ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (महिला)  ₹5200–₹20200 (लेवल 5), वार्ड बाय ₹4750–₹7440 (लेवल 1), वार्ड आया  ₹4750–₹7440 (लेवल 1)

परीक्षा केन्द्र: रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, रायगढ़, धमतरी, अंबिकापुर (सरगुजा), बैकुंठपुर (कोरिया), कांकेर, जगदलपुर और राजनांदगांव जिले में परीक्षा केंद्र बनाए गए ।

CG Vyapam Recruitment 2025

छत्तीसगढ़ व्यापम नवा रायपुर द्वारा ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक भर्ती के तहत 200 पदों पर भर्ती निकाली गई है । इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर 3 अक्टूबर 2025 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते है।आवेदन पत्र में कोई त्रुटि हो गई है तो 4 से 6 अक्टूबर 2025 तक सुधारने का मौका मिलेगा।आवेदन करते समय उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा।
यह परीक्षा 9 नवंबर 2025को आयोजित की जाएगी।

  • कुल पद : 200
  • विभाग का नाम: लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग
  • पद का नाम: ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला / ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरूष
  • आयु सीमा: न्‍यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है।
  • आवेदन शुल्क: सामान्य वर्ग के लिए 350 रुपये, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 250 रुपये तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये निर्धारित किया गया है।छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी एवं परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों का परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा वापस किया जाएगा। परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाते में वापस किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थी ने ऑनलाइन भुगतान किया होगा।
  • परीक्षा केन्द्र: सरगुजा (अंबिकापुर), कोरिया (बैकुंठपुर), बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, जगदलपुर, कांकेर, रायगढ़, रायपुर और राजनांदगांव में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
  • कब होगी परीक्षा: 9 नवंबर 2025को आयोजित की जाएगी।परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक रहेगा। प्रवेश पत्र 3 नवंबर 2025 से व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

https://vyapamcg.cgstate.gov.in/uploads/pdfs/6a12fa7c-440d-4a0b-93e2-98f905553bdb_2566%20HGMF%20PRESS%20NOTE.pdf

https://vyapamcg.cgstate.gov.in/uploads/pdfs/71bceb2e-5f9b-4253-92db-391e20314d1d_2436-hwba25.pdf

https://vyapamcg.cgstate.gov.in/Post?PostID=HGMF25ONLINE

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews