व्यापम उम्मीदवारों के लिए अपडेट, 29 अक्टूबर से भर्ती परीक्षा, 31 जिला मुख्यालयों में 2 पालियों में होगी आयोजित, विभिन्न पदों पर होनी है भर्ती

cg vyapam 2023

CG Vyapam Recruitment 2023 :  छत्तीसगढ़ व्यापम के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा 29 अक्टूबर रविवार को आयोजित विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षाएं राज्य के 31 जिला मुख्यालयों में दो पालियों में आयोजित होंगी। व्यापम की वेबसाइट लिंक Vyapamonline.cgstate.gov.in से परीक्षार्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे।

2 पाली में आयोजित होगी परीक्षा

परीक्षा नियंत्रक छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार सीबीएएस 23 भर्ती परीक्षा जिसका आयोजन 15 अक्टूबर को किया जाना था, उसे स्थगित करने के पश्चात अब यह परीक्षा 29 अक्टूबर 2023 रविवार को छत्तीसगढ़ राज्य के 31 जिला मुख्यालयों में दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली पूर्वान्ह 10 बजे से 12.15 बजे तक सहायक प्रबंधक (फिल्ड ऑफिसर)/कार्यालय सहायक/सामान्य सहायक/समिति प्रबंधक (नवीन संवर्ग) की भर्ती परीक्षा ली जाएगी, जबकि दोपहर 2 बजे से अपरान्ह 4.15 बजे तक कनिष्ठ प्रबंधक (2)/कनिष्ठ प्रबंधन संवर्ग (ट्रेजरी विशेषज्ञ/मुख्य लेखापाल/उप प्रबंधक/सहायक प्रबंधक की भर्ती परीक्षा ली जाएगी।

CG Police Constable Recruitment 2023

इसके साथ ही छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में में कांस्टेबल, वाहन चालक, ट्रेडमैन के 5967 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.cgpolice.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2023 तक है।

आयु सीमा और योग्यता- सीजी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 के लिए निर्धारित आयु सीमा 18 वर्ष से 28 वर्ष है। आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। छ्त्तीसगढ़ पुलिस द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 की परीक्षा उत्तीर्ण किया होना चाहिए। हालांकि, अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं पास है, जबकि नक्सली क्षेत्रों के लिए 5वीं पास ही है।

आवेदन शुल्क और वेतनमान – सीजी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 200 रुपये, जबकि एससी/एसटी को 125 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।चयनित उम्मीदवारों को 19500 से 62000 रुपये वेतन लेवल-4 वेतन मैट्रिक्स के मुताबिक मिलेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews