खत्म हुई WB SET 2025 परीक्षा, कब आएगी उत्तर कुंजी? जानें पिछले 3 वर्षों का ट्रेंड

पश्चिम बंगाल राज्य पात्रता परीक्षा 14 दिसंबर को सम्पन्न हो चुकी है। अब उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी और रिजल्ट का इंतजार है। अपेक्षित तारीख की जानकारी उम्मीदवारों को होनी चाहिए। आइए जानें इसे कैसे डाउनलोड करें?
WB SET 2025

पश्चिम बंगाल कॉलेज सर्विस कमीशन ने 14 दिसंबर को असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति के लिए स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (WB SET 2025) का आयोजन किया। 33 विषयों की परीक्षा में लाखों उम्मीदवार शामिल हुए। पेपर-1 का आयोजन सुबह 10 से लेकर 11:30 तक और पेपर 2 का दोपहर 12:00 बजे से लेकर 2:00 बजे तक किया गया। अब उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी का इंतजार है। जिसे लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है।

पिछले वर्ष के रुझानों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्रोविजनल आंसर की 1 लेकर 5 जनवरी 2026 के बीच जारी होगी। पिछले कुछ वर्षों में देखा गया कि SET की उत्तर कुंजी परीक्षा खत्म होने के बाद 15 से 20 दिन के भीतर जारी होती है। हालांकि अब तक आधिकारिक तौर पर कोई भी घोषणा नहीं की गई है। उम्मीदवारों को अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट http://wbcsc.org.in विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

पिछके तीन वर्षों का रुझान 

2024 में परीक्षा का आयोजन 15 दिसंबर को किया गया था। उत्तर कुंजी 2 जनवरी 2025 को जारी हुई थी। वहीं 2023 में एग्जाम 17 दिसंबर को आयोजित किए गए थे। उत्तर कुंजी 11 जनवरी 2024 को उपलब्ध हुई थी। 2022 में 9 जनवरी को आयोजन को हुआ था। आंसर-की 25 जनवरी को उपलब्ध हुई थी।

कितने अंक लाने होंगे?

न्यूनतम योग्यता अंक उम्मीदवारों के कैटेगरी और सब्जेक्ट  पर निर्भर करेंगाय। जनरल कैटेगरी की उम्मीदवारों दोनों पेपर को मिलाकर 40% अंक प्राप्त करने होंगे। ईडब्ल्यूएस के लिए कट ऑफ 40% जा सकता है। ओबीसी/ एससी /एसटी पीडब्ल्यूडी/ट्रांसजेंडर के लिए योग्यता अंक 35%  होगा। 2025  जनरल कैटेगरी के लिए कट ऑफ 49.33 से लेकर 66.60 था। ईडब्ल्यूएस के लिए कट ऑफ 48 से लेकर 58 तक देखा गया था।

ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर 27वें SET प्रोविजनल आंसर -की के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद SET के ऑप्शन को चुनें।
  • वाइज सब्जेक्ट और पेपर वाइज उत्तर कुंजी नजर आएगी। सामने दिए गए डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • पीडीएफ पेज खुलेगा। यहां प्रश्न संख्या और उत्तर कुंजी को चेक करें।
  • अपेक्षित अंकों की गणना करें। फिर इसे डाउनलोड कर लें।
  •  भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट निकाल कर भी अपने पास रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews